मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को राहुल जौहरी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। राहुल इससे पहले डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पेसिफिक के दक्षिण एशिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक थे। वह एक जून से अपना कार्यभार संभालेंगे। वह बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर को रिपोर्ट करेंगे और बीसीसीआई मुख्यालय मुंबई में ही रहेंगे।
बीसीसीआई के अध्यक्ष शंशाक मनोहर ने राहुल की नियुक्ति पर कहा, "हम राहुल को अपने साथ जोड़कर काफी खुश हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके अनुभव और जानकारी से बोर्ड को फायदा होगा।"