1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम में ICC कर सकती है बदलाव

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम में ICC कर सकती है बदलाव

 Reported By: IANS
 Published : Apr 16, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 03:13 pm IST

कोरोनावायरस के कारण कई 'टेस्ट सीरीज स्थगित कर दी गई हैं। ऐसे में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम को भी पुनर्निर्धारित कर सकती है।

वर्ल्ड टेस्ट...- India TV Hindi
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कार्यक्रम में ICC कर सकती है बदलाव Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। आईसीसी ने पिछले साल अगस्त में एशेज सीरीज के साथ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत की थी जिसका फाइनल लॉर्डस मैदान पर जून 2021 में खेला जाना है, लेकिन कोरोनावायरस के कारण कई सीरीज स्थगित कर दी गई हैं और आईसीसी इसके कार्यक्रम को भी पुनर्निर्धारित कर सकती है।

आईसीसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कोरोनावायरस का टेस्ट चैम्पियनशिप पर क्या असर पड़ेगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम में बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो ऐसी स्थिति में विकल्पों को देखा जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, "हम टूर्नामेंट्स की रणनीति का काम जारी रखे हुए हैं। लेकिन हम काम को जारी रखने की रणनीति भी बना रहे हैं जो हमें इस समय के बदलते माहौल में मदद करेगी। इसमें इस महामारी के कारण हम उन सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो हमारे सामने हैं। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।"

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि इसके लिए टीम प्रयास की जरूरत है वो सिर्फ आईसीसी से नहीं बल्कि सभी सदस्यों से। अधिकारी ने कहा, "सबसे पहले सभी को अपने आंतिरक मुद्दों पर काम करना होगा। जब तक सभी लोग मिलकर काम नहीं करते तब तक कुछ भी हल नहीं हो सकता, इसमें सभी बोर्ड शामिल हैं। यह महामारी निश्चित तौर पर आईसीसी और उनके नेतृत्व की परीक्षा लेगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल