1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों पर बरसा पैसा

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों पर बरसा पैसा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Jun 22, 2018 04:30 pm IST

भारतीय क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों को बीसीसीआई ने मंजूरी दे दी।

भारतीय खिलाड़ी- India TV Hindi
भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों को आखिरकर बीसीसीआई ने आमसभा की विशेष बैठक में मंजूरी दे दी जिससे ब्रिटेन के लंबे दौरे से पहले अनिश्चितता का दौर भी खत्म हो गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने सात मार्च को खिलाड़ियों के संशोधित अनुबंधों का ऐलान किया था लेकिन बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने ये कहकर दस्तखत करने से इनकार कर दिया था कि इसे आमसभा की मंजूरी की जरूरत है। शुक्रवार को हुई बैठक में 28 राज्य संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे जिसमें अनुबंधों को मंजूरी दे दी गई। 

अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘आशंकाओं के बावजूद एसजीएम की बैठक हुई। आमसभा ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित कर दिए।’ अब ये तय हो गया है कि खिलाड़ियों को ब्रिटेन दौरे से पहले भुगतान हो जाएगा। भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर शुक्रवार यानी आज रवाना हो रही है। संशोधित अनुबंधों के तहत ए प्लस श्रेणी के क्रिकेटरों को सात करोड़ रूपये, ए, बी और सी श्रेणी में क्रमश: पांच करोड़, तीन करोड़ और एक करोड़ रूपये दिए जाएंगे।  

आमसभा ने घरेलू क्रिकेटरों और महिला क्रिकेटरों के वेतन में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। आगामी घरेलू सत्र में पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार की टीमों को प्लेट वर्ग में उतारने का फैसला किया गया है। उत्तराखंड की टीम को भी रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए सीओए से मंजूरी मिल गई थी लेकिन आमसभा ने उसे हरी झंडी नहीं दी। आपको बता दें कि भारतीय टीम को आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20, वनडे और फिर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल