1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने की पुष्टि, टी-20 लीग में खेलेंगी हरमनप्रीत

BCCI ने की पुष्टि, टी-20 लीग में खेलेंगी हरमनप्रीत

 Written By: IANS
 Published : Jun 24, 2016 11:53 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 11:53 pm IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को विदेश में होने वाली टी-20 लीग में खेलने की अनुमति दे दी।

Harmanpreet- India TV Hindi
Harmanpreet

धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को विदेश में होने वाली टी-20 लीग में खेलने की अनुमति दे दी। भारतीय टीम की हरफनमौला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के आस्ट्रेलिया में होने वाली महिला बिग बैश लीग (WBBL) में पदार्पण करने का रास्ता भी साफ हो गया है।

ये भी पढ़े- BLOG: कुंबले की गुगली पर शास्‍त्री का बोल्‍ड होना टीम इंडिया के नए दौर का आगाज है

यहां हुई कार्यसमिति की बैठक के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस बात की पुष्टि की कि हरमनप्रीत को डब्ल्यूबीबीएल की गत विजेता सिडनी थंडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया है।

हरमनप्रीत को अपने साथ जोड़ने के लिए तीन फ्रेंचाइजी में होड़ थी।

बीसीसीआई द्वारा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति देने के बाद भारत की किसी भी खिलाड़ी के साथ यह पहला करार है।

हरमनप्रीत ने इसी साल की शुरुआत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों में 46 रनों की पारी खेल भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उन्होंने भारत में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के चार मैचों में कुल 89 रन बनाए थे और सात विकेट अपने नाम किए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल