1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डोप में प्रतिबंधित अभिषेक की जगह पर अक्षय वाडकर इंडिया रेड टीम में शामिल

डोप में प्रतिबंधित अभिषेक की जगह पर अक्षय वाडकर इंडिया रेड टीम में शामिल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2018 11:25 am IST,  Updated : Jul 24, 2018 11:25 am IST

अभिषेक ने पिछले साल अक्टूबर में पंजाब की टीम के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

पंजाब के...- India TV Hindi
पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता 

नई दिल्ली: पिछले सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रतिबंधित पदार्थ लेने के दोषी पाए जाने वाले पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता को सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने दिलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई इंडिया-रेड टीम में जगह दी थी हालांकि बीसीसीआई ने जल्द ही अपनी गलती सुधारते हुए अभिषेक के स्थान पर अक्षय वाडकर को इंडिया रेड टीम में शामिल किया है। दिलीप ट्रॉफी 17 अगस्त से आठ सितंबर के बीच खेली जाएगी। बीसीसीआई ने सोमवार देर रात एक बयान जारी कर अभिषेक के स्थान पर अक्षय को टीम में शामिल करने की जानकारी दी।

बयान के अनुसार, "बीसीसीआई की डोपिंग रोधी टीम ने बोर्ड के संज्ञान में यह बात लाई कि इंडिया रेड में चुने गए डोपिंग के दोषी अभिषेक पर आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था जो इसी साल 14 सितंबर को खत्म हो रहा है। चयन समिति ने अभिषेक के स्थान पर अक्षय को इंडिया रेड टीम में चुना है।"

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अभिषेक का 15 जनवरी को परीक्षण हुआ था। इस परीक्षण में अभिषेक के मूत्र के नमूने में विश्व डोपिंग रोधी नियम (वाडा) को  प्रतिबंधित पदार्थ के अंश मिले थे जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर जून में आठ महीनों का प्रतिबंध लगाया था।

अभिषेक ने हालांकि अपनी गलती मान ली थी और कहा था कि उन्होंने उन दवाओं को सेवन अनजाने में किया है क्योंकि उन्हें दवाइयां लेने को कहा गया था। बीसीसीआई ने अभिषेक के बयान पर संतुष्टि जताई थी और आठ महीने का प्रतिबंध लगाया था। 

अभिषेक ने पिछले साल अक्टूबर में पंजाब की टीम के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल