1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे को लेकर ईसीबी से बात कर रही है बीसीसीआई

महिला टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे को लेकर ईसीबी से बात कर रही है बीसीसीआई

 Reported By: IANS
 Published : Jun 10, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 07:40 pm IST

महिला टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से चर्चा कर रही है।

BCCI- India TV Hindi
BCCI Image Source : BCCI

नई दिल्ली| महिला टीम के इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से चर्चा कर रही है। इससे पहले दोनों टीमों को जुलाई में तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी जो कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गई थी।

बीसीसीआई क्रिकेट संचालन के महानिदेशक सबा करीम ने आईएएनएस से कहा, "हमें जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना था। वो स्थगित हो गया है और अब हम नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। यह सीरीज कब हो सकती है, इसे लेकर बात चल रही है।"

उन्होंने कहा, "हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।"

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने हालांकि कहा है कि वह बीसीसीआई और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से त्रिकोणीय सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हैरीसन ने टफर्स एंड वॉन पोडकास्ट पर कहा, "हम बीसीसीआई और सीएसए से उनकी महिला टीमों को यहां त्रिकोणीय सीरीज के लिए भेजने पर बात कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - बाबर आजम ने चुनी भारत-पाकिस्तान की संयुक्त टी20 टीम, इन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

उन्होंने कहा, "इस साल सितंबर में महिला क्रिकेट को लेकर हमारे पास कुछ होगा। हम लय को बनाए रखना चाहते हैं। बीते कुछ वर्षो में महिला क्रिकेट नेअच्छी खासी तरक्की हासिल की है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल