1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश कार्तिक ने की ऐसी हरकत कि बीसीसीआई ने जारी किया नोटिस

दिनेश कार्तिक ने की ऐसी हरकत कि बीसीसीआई ने जारी किया नोटिस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2019 11:08 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 11:08 pm IST

34 वर्षीय कार्तिक को त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में देखा गया और पोर्ट ऑफ स्पेन में सेंट किट्स एंड नेविस के खिलाफ सीपीएल के ओपनिंग मैच भी उन्होंने अटेंड किया।  

Dinesh Karthik- India TV Hindi
Dinesh Karthik Image Source : AP

टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के खिलाफ बीसीसीआई ने नियमों का उल्लंघन करने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विंडीज में दिनेश कार्तिक कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। त्रिनबागो नाइट राइडर्स बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम है।

34 वर्षीय कार्तिक को त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में देखा गया और पोर्ट ऑफ स्पेन में सेंट किट्स एंड नेविस के खिलाफ सीपीएल के ओपनिंग मैच भी उन्होंने अटेंड किया।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया "हां, दिनेश कार्तिक को बीसीसीआई द्वारा एक शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। हमें ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जहां कार्तिक को त्रिनबागो नाइट राइडर्स के ड्रेसिंग रूम में देखा गया है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने उन्हें एक शो कॉज नोटिस जारी करके पूछा है कि वह बताएं कि उनका केंद्रीय अनुबंध क्यों होना चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल