1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या श्रीलंका में खेला जाएगा IPL 2020, बीसीसीआई अधिकारी का आया जवाब

क्या श्रीलंका में खेला जाएगा IPL 2020, बीसीसीआई अधिकारी का आया जवाब

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2020 01:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:55 pm IST

कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद अटकले लगाई जा रही हैं कि टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका हो सकता है।

क्या श्रीलंका में...- India TV Hindi
क्या श्रीलंका में खेला जाएगा IPL 2020, बीसीसीआई अधिकारी का आया जवाब Image Source : IPLT20.COM

कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद अटकले लगाई जा रही हैं कि टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका हो सकता है। दरअसल,  श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने अपने यहां आईपीएल कराने की इच्छा जताई है। इस पर अब बीसीसीआई के एक अधिकारी का बयान आया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक प्रभावशाली व्यक्ति ने कहा कि अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रही दुनिया में इस तरह के प्रस्ताव पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से 24 मई के बीच आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड चीजें सामान्य होने के बाद ही इसका आयोजन करेगा। 

एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने गुरुवार को कहा था कि श्रीलंका इस टूर्नामेंट का आयोजन अपने देश में करने के लिये तैयार है जहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत कम है और भारत की तुलना में वहां चीजें जल्द सामान्य होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- भारत-पाक सीरीज नहीं होने से कंगाल हुआ पीसीबी, 1000 करोड़ से भी अधिक का हुआ नुकसान

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘जब दुनिया में सब कुछ ठप्प पड़ा है तब बीसीसीआई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।’’ श्रीलंका में अभी कोविड-19 के 200 मामले हैं जबकि भारत में इनकी संख्या 13,000 को पार कर चुकी है। भारत में 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी से पूछा गया कि श्रीलंका से पेशकश मिलने पर उसका रवैया क्या हो, उन्होंने कहा, ‘‘एसएलसी से अभी तक इस बारे में कोई प्रस्ताव नहीं मिला तो फिर इस पर चर्चा का सवाल ही नहीं उठता।’’ 

सएलसी तीन मैदानों गॉल, कैंडी और प्रेमदासा स्टेडियम में मैचों का आयोजन कर सकता है। उसे जुलाई में भारत की तीन वनडे और तीन टी20 की मेजबानी करने की तुलना में आईपीएल के आयोजन से अधिक वित्तीय लाभ होगा। बीसीसीआई अभी सितंबर-अक्टूबर या अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल आयोजित करने का इच्छुक है।

यह भी पढ़े- डालमिया साथ न देते तो डेब्यू के कुछ साल बाद ही खत्म हो जाता अख्तर का करियर: पूर्व PCB चीफ 

आईपीएल को 2009 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित करने के फैसले में शामिल रहे बीसीसीआई के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि मई में शशांक मनोहर के आईसीसी चेयरमैन पद से हटने के बाद तस्वीर बदल सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका आईसीसी में बीसीसीआई का सहयोगी रहा है और उसका प्रस्ताव समझा जा सकता है। लेकिन उसके (मनोहर) अगले महीने हटने के बाद क्या स्थिति होगी। नये समीकरण बन सकते हैं और श्रीलंका ही नहीं कई अन्य विकल्प भी हो सकते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल