1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शेयर की 'मोटेरा स्टेडियम' की शानदार फोटो, दिया ये नया नाम

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शेयर की 'मोटेरा स्टेडियम' की शानदार फोटो, दिया ये नया नाम

 Reported By: IANS
 Published : Jul 05, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 08:15 pm IST

यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम का दर्जा भी इसे प्राप्त है।

Motera Stadium- India TV Hindi
Motera Stadium Image Source : TWITTER- @JAYSHAH

नई दिल्ली| बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने रविवार को नए मोटेरा स्टेडियम की फोटो शेयर की जिसका आधिकारिक नाम सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम है। स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम फरवरी 2020 में पूरा हो गया और इसी स्टेडियम में 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए नमस्ते ट्रम्प नाम का कार्यक्रम कराया गया था।

शाह ने स्टेडियम फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, "भव्य मोटेरा, सरदार पटेल स्टेडियम।"

इस स्टेडियम में 110,000 दर्शक बैठ सकते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम का दर्जा भी इसे प्राप्त है।

मोटेरा के अलावा भारत में एक और विशाल क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। यह स्टेडियम राजस्थान के जयपुर में बनेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल