1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह, सुरेश रैना को मिल सकता है टीम इंडिया में वापसी का मौका! जानिए कैसे?

युवराज सिंह, सुरेश रैना को मिल सकता है टीम इंडिया में वापसी का मौका! जानिए कैसे?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 06:23 pm IST

हाल ही में युवराज सिंह और सुरेश रैना ने यो-यो टेस्ट पास किया था।

सुरेश रैना और युवराज...- India TV Hindi
सुरेश रैना और युवराज सिंह

युवराज सिंह और सुरेश रैना बेहद ही आक्रामक बल्लेबाज हैं। दोनों बल्लेबाज जब अपने रंग में होते हैं तो उनका बल्ला आग उगलता है। हालांकि इन खिलाड़ियों के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं और दोनों टीम इंडिया से बाहर हैं। लेकिन खबरों की मानें तो अब युवी और रैना के पास भारतीय टीम में वापसी का सुनहरा मौका है। जी हां, माना जा रहा है कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई अब 'यो-यो' टेस्ट के नंबर को बढ़ाने की तैयारी में है और अगर सीनियर खिलाड़ी टेस्ट में उतने नंबर हासिल कर लेंगे तभी वो टीम में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

हालांकि पहले कोई खिलाड़ी अगर इस टेस्ट में 16.1 अंक हासिल कर लेता था तो उसे फिट घोषित कर दिया जाता था लेकिन अब सीनियर खिलाड़ियों के लिए इस नंबर को और बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि युवराज और रैना ने हाल ही में यो-यो टेस्ट पास किया है और अगर बीसीसीआई नंबर बढ़ाती भी है तो भी इन दोनों के लिए इस टेस्ट को पास करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। 

आपको बता दें कि युवराज सिंह 30 जून, 2017 से वनडे और 1 फरवरी, 2017 से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं, रैना ने आखिरी वनडे मैच 25 अक्टूबर, 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था और इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं। रैना ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 1 फरवरी, 2017 को खेला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल