1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 500वें टेस्ट के लिए सभी पूर्व भारतीय कप्तानों को बुलाएगी BCCI

500वें टेस्ट के लिए सभी पूर्व भारतीय कप्तानों को बुलाएगी BCCI

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2016 09:28 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 09:28 pm IST

BCCI ने 22 सितंबर से कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले देश के 500वें टेस्ट मैच के मौके पर जश्न मनाने के लिये सभी पूर्व भारतीय कप्तानों को आमंत्रित करने का फैसला किया है।

Kapil Dev. (Photo: Wikimedia Commons)- India TV Hindi
Kapil Dev. (Photo: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: BCCI ने 22 सितंबर से कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले देश के 500वें टेस्ट मैच के मौके पर जश्न मनाने के लिये सभी पूर्व भारतीय कप्तानों को आमंत्रित करने का फैसला किया है। टॉस के लिए भी ऐसा चांदी का सिक्का तैयार किया जा रहा है जिस पर 500वां टेस्ट लिखा होगा। BCCI के वरिष्ठ अधिकारी और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि इसे यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 

राजीव शुक्ला ने कहा, ‘बीसीसीआई इस टेस्ट मैच के दौरान सभी पूर्व कप्तानों को सम्मानित करना चाहता है। ग्रीन पार्क चार टेस्ट मैचों का पहला आयोजन स्थल है, जिसके बाद चेपक, वानखेड़े और ईडन गार्डेंस पर मैच होंगे। बीसीसीआई इसके लिये सारे इंतजाम कर रहा है। नारी कांट्रेक्टर, चंदू बोर्डे, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, के श्रीकांत के इस मौके पर पहुंचने की उम्मीद है।’

उन्होंने कहा कि मुख्य कोच अनिल कुंबले भी इस मौके पर मौजूद होंगे। राहुल द्रविड़ के भी भारत ए दौरे से वापस आने की उम्मीद है। हालांकि बीसीसीआई मोहम्मद अजहरूद्दीन को आमंत्रित नहीं करेगा जिन पर कथित रूप से मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिये आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था। अजहर को अदालत द्वारा बरी किया जा चुका है लेकिन बीसीसीआई फिर भी उन्हें अधिकारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करता। 

शुक्ला ने कहा, ‘बीसीसीआई यूपीसीए के साथ मिलकर भारतीय कप्तानों के लिए एक रात्रिभोज की मेजबानी भी करेगा जिसमें भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें मौजूद रहेंगी। बीसीसीआई और यूपीसीए वंचित बच्चों के लिए 500वां टेस्ट लिखी टी-शर्ट भी तैयार करवा रहा है जो सभी टेस्ट मैचों के दिन में स्टेडियम में मौजूद बच्चों को दी जाएंगी।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल