1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने स्मिथ और हैंड्सकाम्ब के खिलाफ शिकायत वापस ली

बीसीसीआई ने स्मिथ और हैंड्सकाम्ब के खिलाफ शिकायत वापस ली

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2017 09:36 am IST,  Updated : Mar 10, 2017 09:36 am IST

नयी दिल्ली: बीसीसीआई ने विवादास्पद डिसिजन रिव्यू सिस्टम :डीआरएस: के मुद्दे पर स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकाम्ब के खिलाफ शिकायत वापस लेने का आज निर्णय किया। इस मुद्दे पर दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच वाक

Smith DRS- India TV Hindi
Smith DRS

नयी दिल्ली: बीसीसीआई ने विवादास्पद डिसिजन रिव्यू सिस्टम :डीआरएस: के मुद्दे पर स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकाम्ब के खिलाफ शिकायत वापस लेने का आज निर्णय किया। इस मुद्दे पर दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच वाक युद्ध शुरू हो गए थे। बीसीसीआई ने आज खेल भावना का उल्लंघन करने के लिए स्मिथ और हैंड्सकांब के खिलाफ लेवल टू चार्ज के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

बहरहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने आज अपने भारतीय समकक्ष राहुल जौहरी से मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में मुद्दे के समाधान के लिए मुलाकात की। यह निर्णय किया गया कि दोनों कप्तान रांची में बैठक कर मामले को सुलझाएंगे।

गावस्कर ने आईसीसी को लताड़ा

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद :आईसीसी: द्वारा आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को सजा नहीं देने के लिये खिंचाई की। गावस्कर ने कहा कि वह रांची में होने वाले अगले टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली डीआरएस लेते समय ड्रेसिंग रूम से मदद लेते हुए देखना पसंद करेंगे और उन्हें सजा भी नहीं मिले।

गावस्कर ने कहा, ऐसा नहीं हो सकता कि कुछ देशों को पक्षपाती व्यवहार मिले जबकि कुछ देशों के खिलाफ व्यवहार किया जाये। उन्होंने कहा, अगर एक भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप से सलाह मांगता है तो उसे भी सजा नहीं मिलनी चाहिए। गावस्कर ने कहा, मैं चाहूंगा कि तीसरे टेस्ट में अगर विराट कोहली को आउट दिया जाता है और वह डीआरएस लेने के लिये भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर देखे और उसे उनसे किसी भी तरह की प्रतिक्रिया मिले। हां या नहीं, जो भी संकेत हो। देखते हैं कि तब मैच रैफरी और आईसीसी क्या फैसला करते हैं।

गावस्कर ने कहा कि आईसीसी मैच रैफरी क्रिस बोर्ड को स्मिथ के इशारा मांगने में कोई गलत चीज नहीं लगी। उन्होंने कहा, ब्राड ने कुछ नहीं देखा कि स्मिथ ने आईसीसी की आचार संहिता का उल्लघंन किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल