1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली से पहले ये 38 लोग रह चुके हैं बीसीसीआई के अध्यक्ष, यहां देखें पूरी लिस्ट

सौरव गांगुली से पहले ये 38 लोग रह चुके हैं बीसीसीआई के अध्यक्ष, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 04:05 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं।

सौरव गांगुली- India TV Hindi
सौरव गांगुली Image Source : AP

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं। गांगुली (47) को यहां बीसीसीआई की आम सभा की अगली बैठक तक अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गांगुली से पहले बीसीसीआई के 38 अध्यक्ष रह चुके हैं, आइए देखते हैं पूरी लिस्ट-

- आर ई ग्रांट गोवन (1928-1933) 

- सर सिकंदर हयात खान (1933-1935) 
- नवाब हमीदुल्लाह खान (1935-1937) 
- महाराजा के एस दिग्विजयसिंहजी (1937-1938) 
- पी सुब्ररायन (1938-1946) 
- एंथोनी एस डिमेलो (1946-1951) 
- जे सी मुखर्जी (1951-1954) 
- विजयनग्राम के महाराजकुमार (1954-1956) 
- सरदार एसएस मजीठिया (1956-1958) 
- आर के पटेल (1958-1960) 
- एम ए चिदंबरम (1960-1963) 
- महाराजा एफ गायकवाड़ (1963-1966) 
- जेड आर ईरानी (1966-1969) 
- ए एन घोष (1969-1972) 
- पी एम रूंगटा (1972-1975) 
- रामप्रकाश मेहरा (1975-1977) 
- एम चिन्नास्वामी (1977-1980) 
- एस के वानखेड़े (1980-1982) 
- एनकेपी साल्वे (1982-1985) 
- एस श्रीरामन (1985-1988) 
- बी एन दत्त (1988-1990) 
- माधवराव सिंधिया (1990-1993)
- आई एस बिंद्रा (1993-1996) 
- राज सिंह डूंगरपुर (1996-1999) 
- ए सी मुथैया (1999-2001) 
- जगमोहन डालमिया (2001-2004)
- रणबीर सिंह महेंद्र (2004-2005) 
- शरद पवार (2005-2008) 
- शशांक मनोहर (2008-2011) 
- एन श्रीनिवासन (2011-2013) 
- जगमोहन डालमिया (अंतरिम)(2013-2013) 
- एन श्रीनिवासन (2013-2014) 
- शिवलाल यादव (अंतरिम)(2014-2014) 
- सुनील गावस्कर (आईपीएल अंतरिम)(2014-2014) 
- जगमोहन डालमिया (कार्यालय में निधन) (2015-2015) 
- शशांक मनोहर (इस्तीफा) (2015-2016) 
- अनुराग ठाकुर (बर्खास्त) (2016-2017) 
- सी के खन्ना (अंतरिम) (2017-2019) 
- सौरव गांगुली (2019-वर्तमान)।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल