1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चटगांव टेस्ट में स्टोक्स ने दिखाया ऑलराउंड खेल, इंग्लैंड को संभाला

चटगांव टेस्ट में स्टोक्स ने दिखाया ऑलराउंड खेल, इंग्लैंड को संभाला

 Written By: IANS
 Published : Oct 22, 2016 06:54 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 06:55 pm IST

बेन स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान बांग्लादेश पर 273 रनों की बढ़त ले ली है...

Ben Stokes | AP Photo- India TV Hindi
Ben Stokes | AP Photo

चटगांव: बेन स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान बांग्लादेश पर 273 रनों की बढ़त ले ली है। स्टोक्स के 4 विकेट के दम पर पहले इंग्लैंड ने बांग्लादेश को पहली पारी में बढ़त लेने से रोका। उसके बाद दूसरी पारी में अहम समय पर 85 रनों की पारी खेल स्टोक्स ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। क्रिस वोक्स 11 और स्टुअर्ट ब्रॉड 10 रन बानकर क्रीज पर डटे हुए हैं। मेजबान बांग्लादेश, इंग्लैंड को पहली पारी में 293 रनों पर सिमित करने में सफल रहा था, लेकिन मेजबान देश भी अपनी पहली पारी में महज 248 रनों पर ही ढेर हो गई। मैच के दूसरे दिन के स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 221 रनों से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश टीम से उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड पर पहली पारी में बढ़त ले लेगी, लेकिन स्टोक्स ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट लेकर मेजबानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बांग्लादेश महज 27 रन जोड़ने में शनिवार को अपने 5 विकेट गंवा बैठी।

Shakib Al Hasan | AP Photo
Shakib Al Hasan | AP Photo

शाकिब अल हसन। (फोटो: AP)

बांग्लादेश को दिन का पहला झटका शकिब अल हसन (31) के रूप में लगा। वह टीम के स्कोर में बिना रन जोड़े पवेलियन लौट गए। यहां मेजबानों के पतन की शुरुआत हुई और पूरी टीम 248 रनों पर पविलियन लौट गई। इसके बाद 45 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 62 के कुल योग पर ही अपने 5 बल्लेबाजों खो दिए थे। यहां एक बार फिर स्टोक्स संकटमोचक बने। उन्होंने विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो (47) के साथ छठे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। बेयस्टो को 189 के कुल योग पर डेब्यू मैच खेल रहे कमरुल इस्लाम रब्बी ने आउट किया।

Kamrul Islam Rabbi | AP Photo
Kamrul Islam Rabbi | AP Photo

विकेट लेने के बाद कमरुल इस्लाम रब्बी। (फोटो: AP)

शाकिब ने 197 के कुल स्कोर पर स्टोक्स को पविलियन भेज मेहमानों को बड़ा झटका दिया। शकिब ने आदिल राशिद (9) के रूप में इंग्लैंड का आठवां विकेट चटकाया। शाकिब दूसरी पारी में अब तक 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले डेब्यू मैच खेल रहे मेहदी हसन मिराज को दूसरी पारी में अब तक एक सफलता मिली है। तईजुल इस्लाम और रब्बी को एक-एक सफलता मिली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल