1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को उम्मीद, पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे बेन स्टोक्स

इंग्लैंड को उम्मीद, पहले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे बेन स्टोक्स

 Reported By: IANS
 Published : Mar 16, 2018 12:20 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 12:20 pm IST

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले बेन स्टोक्स की चोट के कारण बनी आशंका को दरकिनार करते हुए उम्मीद जतायी कि यह आलराउंडर मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएगा।

बेन स्टोक्स- India TV Hindi
बेन स्टोक्स

वेलिंगटन: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले बेन स्टोक्स की चोट के कारण बनी आशंका को दरकिनार करते हुए उम्मीद जतायी कि यह आलराउंडर मैच तक पूरी तरह फिट हो जाएगा। 

स्टोक्स हाल में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे। उनकी पीठ में दर्द है। वह आकलैंड में 22 मार्च से शुरू होने वाले दिन रात्रि टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच में भी नहीं खेल पाये थे। 

इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल फारब्रेस ने कहा कि स्टोक्स को शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे अभ्यास मैच तक फिट हो जाना चाहिए भले ही उन्हें केवल विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलना पड़े।

फारब्रेस ने कहा कि इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को ईडन पार्क में होने वाले पहले टेस्ट मैच तक पूरी तरह फिट हो जाना चाहिए ताकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सके। 

उन्होंने कहा,‘‘उनके पास आकलैंड टेस्ट मैच तक फिट होने के लिये पर्याप्त समय है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल