1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज 2019: हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान टेलर स्विफ्ट से ज्यादा मशहूर थे बेन स्टोक्स

ऐशेज 2019: हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान टेलर स्विफ्ट से ज्यादा मशहूर थे बेन स्टोक्स

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 07:06 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चार्टर कंपनी के हवाले से एक डाटा अपनी साइट पर डाला जिसके मुताबिक, "बीते सप्ताह में कुछ देर के लिए ही सही, बेन स्टोक्स विकिपिडिया पर टेलर स्विफ्ट से ज्यादा खोजे गए थे।"

टेलर स्विफ्ट और बेन स्टोक्स- India TV Hindi
टेलर स्विफ्ट और बेन स्टोक्स Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। हेडिंग्ले मैदान पर 135 रनों की नाबाद पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को हार के लिए विवश करने वाले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स आए दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में स्टोक्स की एतिहासिक पारी ने उन्हें विकिपिडिया पर इस दौरान मशहूर गायक टेलर स्विफ्ट से भी ज्यादा चर्चित बना दिया। 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चार्टर कंपनी के हवाले से एक डाटा अपनी साइट पर डाला जिसके मुताबिक, "बीते सप्ताह में कुछ देर के लिए ही सही, बेन स्टोक्स विकिपिडिया पर टेलर स्विफ्ट से ज्यादा खोजे गए थे।"

इसी बीच आईसीसी ने मशहूर गायक को भी मजाकिया लहजे में चिढ़ाया और लिखा, "इसमें कोई बुरी बात नहीं है टे, लेकिन स्टोक्स का पारी सर्वकालिक महान है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल