1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बंगाल के रणजी कप्तान अभिमन्यु इश्वरन कोरोना वायरस से संक्रमित

बंगाल के रणजी कप्तान अभिमन्यु इश्वरन कोरोना वायरस से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 10:55 pm IST

बीमारी की चपेट में आने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा 24 नवंबर से आयोजित होने वाले टी20 टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर संदेह उत्पन्न हो गया है।   

Bengal's Ranji captain Abhimanyu Ishwaran infected with Corona virus - India TV Hindi
Bengal's Ranji captain Abhimanyu Ishwaran infected with Corona virus  Image Source : TWITTER

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु इश्वरन ने बुधवार को कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि के बाद दो सप्ताह के लिए खुद को पृथक कर लिया है। 

बीमारी की चपेट में आने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा 24 नवंबर से आयोजित होने वाले टी20 टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर संदेह उत्पन्न हो गया है। 

ये भी पढ़ें - इस तरह के गेंदबाजों से निपटने के लिए जब जस्टिन लैंगर ने मांगी थी डॉन ब्रैडमैन से मदद

इश्वरन पहली बार हो रहे छह टीमों के इस टूर्नामेंट में ईस्ट बंगाल के कप्तान थे।उनकी टीम अगर फाइनल में पहुंचेगी तभी वह इसका हिस्सा बन पायेंगे। 

सीएबी के संयुक्त सचिव देवव्रत दास ने बताया,‘‘उन्होंने अनिवार्य कोविड-19 जांच करवायी जिसमें वह पॉजिटिव पाये गये। उनमें हालांकि बीमारी के लक्षण नहीं है। वह अब पृथक-वास में हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल