1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरू टेस्ट: पहले सत्र का खेल बारिश में धुला

बेंगलुरू टेस्ट: पहले सत्र का खेल बारिश में धुला

 Written By: IANS
 Published : Nov 15, 2015 10:34 am IST,  Updated : Nov 15, 2015 01:18 pm IST

बेंगलुरू: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण धुल गया। सुबह 10 बजे के करीब बारिश

बेंगलुरू टेस्ट: पहले...- India TV Hindi
बेंगलुरू टेस्ट: पहले सत्र का खेल बारिश में धुला

बेंगलुरू: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण धुल गया। सुबह 10 बजे के करीब बारिश रुक गई थी और खेल के 10.30 बजे शुरू होने की घोषणा की गई थी। पहला सत्र 10.30 बजे से 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया था। इस बीच बारिश फिर लौटी और खेल की संभावनाओं को खत्म कर दिया। मैदान को फिर से ढक दिया गया और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट गए। सुबह के वक्त काफी तेज बारिश हो रही थी, लेकिन अब उसकी रफ्तार थोड़ी कम हो गई है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है। ऐसे में अगर बारिश रुक जाती है तो आधे घंटे में खेल शुरू हो सकता है।

भारत ने पहले दिन शानिवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे।

स्टम्प्स तक शिखर धवन 45 और मुरली विजय 28 रनों पर नाबाद लौटे। धवन ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाए हैं, जबकि विजय ने 73 गेंदों का सामना कर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 214 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारतीय टीम पहली पारी की तुलना में अब भी 134 रन पीछे है।

चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इसमें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हराया था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल