1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग ने बताया कि उनमें और सचिन में क्या अंतर है!

सहवाग ने बताया कि उनमें और सचिन में क्या अंतर है!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 03:55 pm IST

क्रिकेट मैच के बाद जीतने और हारने वाली टीम के साथ प्रेस कांफ्रेंस होना आम बात है, लेकिन कभी कभी ऐसी प्रेस कांफ्रेंस में से कुछ ऐसे सवाल-जवाब निकलकर सामने आते हैं जो आपको हंसा देते हैं।

Virender Sehwag- India TV Hindi
Virender Sehwag

नई दिल्ली: क्रिकेट मैच के बाद जीतने और हारने वाली टीम के साथ प्रेस कांफ्रेंस होना आम बात है, लेकिन कभी कभी ऐसी प्रेस कांफ्रेंस में से कुछ ऐसे सवाल-जवाब निकलकर सामने आते हैं जो आपको हंसा देते हैं। आज हम क्रिकेटरों से पूछे गए रिपोर्टरों के ऐसे ही सवाल और खिलाड़ियों के जवाब आपको बताएंगे जिन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में भी एक हास्य का माहौल पैदा कर दिया। (नोट: यह खबर क्वेरा डॉट कॉम पर पूछे गए एक सवाल के दिए गए जवाब पर आधारित है।)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हुए 5वें मैच में, क्विंटन डि कॉक, फॉफ डुप्लेसिस और एबी डिविलियर्स इन तीनों ने शतक जमाया था। इस मैच में हार के बारे में जब प्रेस कांफ्रेंस में धोनी से सवाल पूछा गया कि आखिर इस निर्णायक मैच में गलती कहां हुई?

धोनी: ये सवाल आज मत पूछ, मैच में गलती कहां हुई। साढ़े चार सौ रन के आस पास बने हैं और आप पूछते हो कि गलती कहां हुई?

पत्रकार: आपमें और सचिन में क्या अंतर है?

सहवाग:  हमारा बैंक बैलेंस

इसे भी देखें: ओनली सहवाग कैन डू इट 2 गेंद और 21 रन

सहवाग के कमजोर फुटवर्क की काफी सारे लोग आलोचना कर चुके हैं। एक पत्रकार ने एक दिन सहवाग से कहा कि काफी सारे विशेषज्ञ आपके फुटवर्क को कमजोर मानते हैं।

सहवाग: वो लोग नहीं जानते कि मैं फ्लैट पिच पर 10 बाल्टी पानी डाला करता हूं, ताकि मैं उस तरह के शॉट की प्रैक्टिस कर सकूं।

साल 2011 के विश्वकप के बाद उनका करियर लगभग खत्म सा हो गया और उनका इंडियन टीम में दोबारा चयन नहीं हुआ। एक पत्रकार ने पूछा कि आप दोबारा टीम इंडिया के लिए नहीं खेले।

सहवाग: तो, इसमें नुकसान किसका है?

सचिन की आत्मकथा पर एक इंटरव्यू में

राजदीप सरदेसाई: क्या ग्रेग चैपल को भारतीय क्रिकेट टीम से माफी मांगनी चाहिए? सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ से?

सौरव गांगुली: वो तेंदुलकर और द्रविड़ को को फोन कर सकते हैं। लेकिन वो मेरा नंबर मिलाने की हिम्मत नहीं करेंगे। अगर वो टीवी पर इसे सुन रहे हैं तो मुझे फोन मिलाकर दिखाएं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल