1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत रत्न विराट कोहली? एआईजीएफ ने पीएम मोदी से की कोहली को भारत रत्न देने की अपील

भारत रत्न विराट कोहली? एआईजीएफ ने पीएम मोदी से की कोहली को भारत रत्न देने की अपील

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2018 09:44 am IST,  Updated : Nov 06, 2018 09:53 am IST

एआईजीएफ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया।

एआईजीएफ ने पीएम मोदी से की कोहली को भारत रत्न देने की अपील- India TV Hindi
एआईजीएफ ने पीएम मोदी से की कोहली को भारत रत्न देने की अपील Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। विराट कोहली के 30वें जन्मदिन पर ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (एआईजीएफ) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया। कोहली ने भारतीय टीम के लिए लागातार अच्छा प्रदर्शन किया है और खेल के तीनों प्रारूप में कुल 18,500 रन बनाए हैं। टेस्ट और वनडे में उनका औसत भी 50 से अधिक का रहा है। 

एआईजीएफ ने अपने पत्र में कहा, "क्रिकेट से देश में सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है और विराट कोहली ने पिछले कई वर्षो से अपने प्रदर्शन से अरबों प्रशंसकों का दिल जीता है। एआईजीएफ मानता है कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के स्तर और छवि को बढ़ाने के लिए कोहली द्वारा किए गए प्रयासों के कारण उन्हें भारत रत्न प्रदान करना चाहिए।"

पत्र में कहा गया, "काहली को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का मतलब उनकी प्रतिभा, योग्यता और कड़ी मेहनत को पुरस्कृत करना होगा।" पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल