1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता टेस्ट: भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी कीवी टीम की कमर

कोलकाता टेस्ट: भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी कीवी टीम की कमर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2016 05:42 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 05:46 pm IST

टीम इंडिया के मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ईडन र्गाडन्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

Bhuvneshwar Kumar | AP Photo- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar | AP Photo

कोलकाता: टीम इंडिया के मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ईडन र्गाडन्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक कीवी टीम 128 रनों पर 7 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। दिन का खेल खत्म होने तक जीतन पटेल 5 और बीजे वॉटलिंग 12 रनों पर नॉटआउट थे। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बारिश के कारण चाय के बाद तीसरे सेशन का खेल देरी से शुरू हुआ था। इसके अलावा दूसरे सेशन में भी खेल पूरा नहीं हो सका था। भुवनेश्वर के अलावा रवींद्र जडेजा और मोहम्मद समी को एक-एक विकेट मिला। शुक्रवार के अपनी पहली पारी के स्कोर सात विकेट पर 239 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने निचले क्रम में रिद्धिमान साहा (54) के अर्धशतक की मदद से अपनी पहली पारी में 316 रन बनाए थे।

अपनी पहली पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भुवनेश्वर का सामना नहीं कर पाए और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। उसके लिए कार्यवाहक कप्तान रॉस टेलर ने 36 और ल्यूक रोंची ने 35 रनों का योगदान दिया।  न्यूजीलैंड शनिवार को केवल 34 ओवर ही खेल पाया क्योंकि अंतिम सेशन का ज्यादातर खेल गीले मैदान के कारण रूका रहा और खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। इससे पहले सात विकेट पर 239 रन पर जूझ रहे भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर टीम को 300 रन से आगे पहुंचाया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल