1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर ने नहीं बताया पासवर्ड तो पत्नी ने हैक कर लिया फेसबुक अकाउंट, अब नहीं करते हैं इस्तेमाल

भुवनेश्वर ने नहीं बताया पासवर्ड तो पत्नी ने हैक कर लिया फेसबुक अकाउंट, अब नहीं करते हैं इस्तेमाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 22, 2020 11:16 am IST,  Updated : Mar 22, 2020 11:16 am IST

कोरोना वायरस के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज रद्द होने के बाद भुवनेश्वर इन दिनों अपने परिवार और पत्नी के संग वक्त बिता रहे हैं। 

Bhuvneshwar kumar, Bhuvneshwar kumar Career Bhuvneshwar kumar Nupur Nagar, Nupur Nagar, Bhuvneshwar - India TV Hindi
Bhuvneshwar kumar Image Source : @BHUVIOFFICIAL/TWITTER

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य में से एक हैं। साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर इसके बाद से कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और लगातार सफलताओं की सीढ़ी चढ़ते गए। भुवनेश्वर ने अपने डेब्यू मैच में ही धमाकेदार प्रदर्शन कर अपनी चमके बिखेर दी थी जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट की अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद हफीज को बोल्ड कर दिया। 

इसके बाद से वे नियमित रूप से टीम इंडिया के लिए बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हालांकि चोट के कारण वे कई बार टीम के अंदर बाहर भी होते रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज रद्द होने के बाद भुवनेश्वर इन दिनों अपने परिवार और पत्नी के संग वक्त बिता रहे हैं। इस बीच भुवनेश्वर ने अपनी पत्नी नुपुर को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

क्रिकबज के एक कार्यक्रम 'स्पाइसी पिच' पर भुवनेश्वर ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था। इस शो पर भुवी के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।

भुवनेश्वर ने बताया कि एक दिन नुपुर ने उनसे उनका फेसबुक पासवर्ड मांगा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अगले दिन सुबह नुपुर मेरे पास आई और बोली कि अब ये तुम्हारा फेसबुक का नया पासवर्ड है और ये सुनकर मैं दंग रह गया। दरअसल नुपुर ने मेरा फेसबुक हैक कर पासवर्ड को बदल दिया था।

इसके बाद भुवनेश्वर बताते हैं कि वे उस दिन के बाद से अबतक फेसबुक का इस्तेमाल नहीं किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल