1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस बड़े टूर्नामेंट से कर सकते हैं वापसी

भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस बड़े टूर्नामेंट से कर सकते हैं वापसी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2020 12:41 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 12:43 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंदन में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी सफल रही और अब वह नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

BCCI- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस बड़े टूर्नामेंट से कर सकते हैं वापसी Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लंदन में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी सफल रही और अब वह नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, बोर्ड ने भुवी की रिकवरी की कोई समयसीमा नहीं बताई है लेकिन उनके आईपीएल में वापसी की उम्मीद है जो 29 मार्च से शुरु हो रहा है।

बोर्ड के सचिन जय शाह ने अपने बयान में कहा, "तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 9 जनवरी को लंदन रवाना हुआ और 11 जनवरी को उनकी स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी सफल रही। इस दौरान टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार उनके साथ थे।" बयान में आगे कहा गया, "भुवनेश्वर अब भारत लौटेंगे और बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

बता दें चोट के कारण न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भुवी को टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत के लिए 21 टेस्ट, 114 एकदिवसीय और 43 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके भुवनेश्वर चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।

दूसरी तरफ भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कंधे की चोट से उबरने के बाद इंडिया ए टीम में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एनसीए में अपना रिहेबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अपने बाएं कंधे की चोट से उबर चुके हैं। अब वह खेल के सभी प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल