1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट में आया टॉस का नया नियम, सिक्का नहीं बल्कि बल्ला उछालकर लिया गया फैसला

क्रिकेट में आया टॉस का नया नियम, सिक्का नहीं बल्कि बल्ला उछालकर लिया गया फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 01:54 pm IST

क्रिकेट के खेल में आमतौर पर सिक्का उछालकर ही बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी का फैसला लिया जाता है। लेकिन अब बिग बैश लीग में कुछ अलग करने की कोशिश की गई है।

Cricket bat and Ball- India TV Hindi
Cricket bat and Ball Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के खेल में कुछ ना कुछ बदलाव होते रहते हैं। ये खेल लगातार बदलावों के दौर से गुजरा है। अब इस खेल में एक और नया प्रयोग करने की कोशिश की गई है। ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में टॉस के पारंपरिक तरीके को हटा दिया गया है और नया तरीका अपनाया गया है। आमतौर पर क्रिकेट के खेल में टॉस सिक्के को उछालकर किया जाता है लेकिन बिग बैश लीग 2018-19 में सिक्के की जगह बल्ले को उछालकर टॉस का फैसला किया जा रहा है।

द गाबा में खेले जा रहे बिग बैश लीग सीजन 8 के पहले मैच में टॉस का फैसला बल्ले को उछालकर किया गया। ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मैथ्यू हेडन ने बल्ले को उछाला और कॉलिन इंग्रम बैट फ्लिप टॉस जीतने वाले पहले कप्तान बन गए।

आपको बता दें कि आज से ऑस्ट्रेलियाई टी20 लीग और आईपीएल को टक्कर देने वाले बिग बैश लीग की शुरुआत होने जा रही है। बिग बैश लीग का ये आठवां सीजन है और सबसे पहले ये लीग 2011-12 में खेली गई थी। बिग बैश लीग के आठवें सीजन का पहला मैच ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब तक पर्थ स्कॉर्चर्स ने सबसे ज्यादा बार बिग बैश लीग की ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी पाई है। पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 3 बार इसे जीता है।

इस बार ये टूर्नामेंट पिछले हार बार के मुकाबले ज्यादा लंबा होगा और इस बार ज्यादा मैच भी खेले जाएंगे। 19 दिसंबर से शुरू हो रहे इस लीग का फाइनल मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा। इस सीजन में 8 टीमों के बीच कुल 59 मैच खेले जाएंगे।

बिग बैश लीग को दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग में गिना जाता है और इसके अलावा इस लीग को रिकॉर्ड दर्शक भी मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अब ये लीग देश की सबसे बड़ी लीगों में शुमार हो गई है और स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल