1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पटना स्टेडियम की दुर्दशा को लेकर बिहार क्रिकेट के सचिव ने BCCI को पत्र लिख मांगी मदद

पटना स्टेडियम की दुर्दशा को लेकर बिहार क्रिकेट के सचिव ने BCCI को पत्र लिख मांगी मदद

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 02:03 pm IST

वर्मा ने बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और अन्य अधिकारियों को पत्र लिख कर बताया है, "मैं यह पत्र बेहद दर्द के साथ लिख रहा हूं, खासकर हमारे देश के महान क्रिकेटर को जो अभी इस समय भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं।"

BCCI- India TV Hindi
BCCI Image Source : BCCI

नई दिल्ली| क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) के सचिव आदित्य वर्मा ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर पटना में मोइन उल हक स्टेडियम की खराब स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। इस स्टेडियम ने अभी तक सिर्फ तीन अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है जिसमें 1996 विश्व कप में खेला गया मैच भी शामिल है।

वर्मा ने बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और अन्य अधिकारियों को पत्र लिख कर बताया है, "मैं यह पत्र बेहद दर्द के साथ लिख रहा हूं, खासकर हमारे देश के महान क्रिकेटर को जो अभी इस समय भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं।"

उन्होंने लिखा, "1996 विश्व कप में केन्या और जिम्बाब्वे मैच की मेजबानी करने वाले स्टेडियम ने कई राणजी ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी की है।"

इस पत्र की एक प्रति आईएएनएस के पास है जिसमें लिखा है, "बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष ने भी यहां मैच खेला है।"

वर्मा ने पत्र में लिखा है कि बीसीसीआई छोड़ने से पहले प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बोर्ड से संबंद्ध बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को 10.80 करोड़ रुपये की मदद दी थी ताकि बिहार में इंफ्रस्ट्रक्चर का विकास हो सके।

वर्मा ने लिखा, "बीसीसीआई से अच्छा-खासा पैसा मिलने के बाद बीसीए ने क्रिकेट के नाम पर गलत तरीके से पैसा खर्च किया। बीसीए ने पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर खर्च नहीं किया।"

सीएबी सचिव ने अपने पत्र के अंत में बताया, "खिलाड़ियों को सीएबी से उनकी मैच फीस, टीए और डीए के पैसे भी नहीं मिल रहे हैं। पटना के मोइन उल हक स्टेडियम की स्थिति देखिए। मैं माननीय अधिकारियों से जानना चाहता हूं कि आप लोग बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ न्याय कब करोगे?"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल