1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL-6 के दौरान बायो बबल की उड़ी थी धज्जियां, पीसीबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

PSL-6 के दौरान बायो बबल की उड़ी थी धज्जियां, पीसीबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 05:35 pm IST

समिति से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रिपोर्ट में किसी व्यक्ति विशेष को दोषी नहीं ठहराया गया है। रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि कराची में टूर्नामेंट के दौरान से बायो-बबल से समझौता किया गया था।

Bio bubble, PSL-6, PCB report, cricket, sports, pakistan - India TV Hindi
PSL-6 Image Source : TWITTER/@THEPSLT20

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की एक स्वतंत्र जांच समिति ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के छठे सत्र के लिये तैयार किये गये बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) को कई मौकों पर तोड़ा गया और सुरक्षा के साथ समझौता किया गया। पीसीबी ने पीएसएल छह के बायो-बबल में सेंध लगने की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया था। 

डॉ.सैयद फैसल महमूद और डॉ.सलमा मुहम्मद अब्बास की समिति ने पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनि को 31 मार्च को अंतिम रिपोर्ट सौंपी। पीसीबी प्रमुख अब रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे और कोई फैसला लेने से पहले बोर्ड के सदस्यों के साथ इसके विवरण को साझा करेगा। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : नए नाम के साथ क्या बदलेगी पंजाब किंग्स की किस्मत ? जानें क्या है टीम की सबसे मजबूत और कमजोर कड़ी

समिति से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि रिपोर्ट में किसी व्यक्ति विशेष को दोषी नहीं ठहराया गया है। रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि कराची में टूर्नामेंट के दौरान से बायो-बबल से समझौता किया गया था। इस सूत्र ने कहा कि समिति ने यह भी सिफारिश की है कि बोर्ड जून में पीएसएल छह के फिर से शुरू होने पर किस तरह से हितधारकों के लिए सुरक्षित बायो-बबल सुनिश्चित कर सकता है। 

पीएसएल छह को मार्च में महज 10 मैचों के बाद कोविड-19 से जुड़े मामलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। सूत्र के मुताबिक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि कुछ हितधारकों ने बायो-बबल के टूटने के बारे में जानकारी दी लेकिन पीसीबी के अधिकारियों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल