1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रखा

बर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रखा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2016 11:59 am IST,  Updated : Dec 26, 2016 11:59 am IST

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चाय से पहले दो विकेट चटकाकर मेजबान टीम का पलड़ा भारी रखा। बारिश के कारण जब चाय का

Jackson-Bird- India TV Hindi
Jackson-Bird

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चाय से पहले दो विकेट चटकाकर मेजबान टीम का पलड़ा भारी रखा। बारिश के कारण जब चाय का ब्रेक जल्दी लिया गया तब पाकिस्तान ने चार विकेट पर 142 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज अजहर अली 66 जबकि पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले असद शाफिक चार रन बनाकर खेल रहे हैं। 

पाकिस्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सतर्क शुरूआत की। अजहर और समी असलम (09) ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों को 11 ओवर तक सफलता से महरूम रखा। स्पिनर नाथन लियोन ने हालांकि अपनी तीसरी ही गेंद पर असलम को पहली स्लिप में कप्तान स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। अजहर और बाबर आजम (23) ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। आजम अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन लंच से पहले की आखिरी गेंद पर जोस हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने स्लिप मे स्मिथ को कैच थमाया। 

अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान (21) ने अजहर के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की लेकिन दायें हाथ का यह बल्लेबाज एक बार फिर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहा और बर्ड की गेंद पर बोल्ड हो गया। उन्होंने 59 गेंद का सामना करते हुए एक चौका जड़ा। कप्तान मिसबाह उल हक भी 13 गेंद में एक छक्के और एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बर्ड की गेंद पर शार्ट लेग पर निक मेडिनसन ने उनका शानदार कैच लपका। अजहर और शाफिक इसके बाद जब क्रीज पर थे तो बारिश आज गई जिसके कारण चाय का विश्राम जल्दी लेना पड़ा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।