1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर का मानना, इस बार भारत के खिलाफ गेंदबाज करेंगे अच्छा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर का मानना, इस बार भारत के खिलाफ गेंदबाज करेंगे अच्छा प्रदर्शन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 14, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 05:01 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम के गेंदबाज इस बार भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में 2018-19 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई कोच...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर का मानना, इस बार भारत के खिलाफ गेंदबाज करेंगे अच्छा प्रदर्शन Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम के गेंदबाज इस बार भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में 2018-19 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

भारत ने अपने पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। आस्ट्रेलिया की इस हार का एक कारण स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति को बताया गया था, जो बॉल टेम्परिंग के कारण बैन झेल रहे थे।

NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं ट्रेंट बोल्ट

द एज अखबार ने लैंगर के हवाले से लिखा है, "अगर मैं उस समय (2018-19) में जाता हूं तो हम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टॉस हार गए थे। पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद हम एक फ्लैट विकेट पर टॉस हार गए थे। भारत ने लगभग दो दिन गेंदबाजी की थी। इसके बाद हमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेलना था और वहां की भी विकेट फ्लैट थी।"

लैंगर ने कहा कि उनका गेंदबाजी आक्रमण अब दो साल बाद काफी चतुर हो गया है और वह इस बार भारतीय खिलाड़ियों के सामने अच्छी चुनौती पेश करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं बहाने नहीं बना रहा हूं, लेकिन तब काफी मुश्किल हो रही थी। भारतीय टीम अपने खेल के शीर्ष पर थी। वह इतिहास में पहली बार हमें हराने की हकदार थी, लेकिन हमारी टीम दो साल में बेहतर हुई है और भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी समान ही हैं, ज्यादा अनुभवी भी। मैं इस सीरीज का इंतजार कर रहा हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल