1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं ट्रेंट बोल्ट

NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं ट्रेंट बोल्ट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 14, 2020 08:28 am IST,  Updated : Nov 14, 2020 08:28 am IST

आइसोलेशन खत्म होने के बाद और पहले मैच की शुरुआत में काफी कम समय रह जाता है क्योंकि आइसोलेशन 26 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बोल्ट का फिजिकल फिटनेस साबित करना थोड़ा मुश्किल होगा।

NZ vs WI, Trent Boult, T 20 Match, West Indies- India TV Hindi
Trent Boult Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलना तय नहीं है। यह मैच ऑकलैंड में 27 नवम्बर को खेला जाना है और आईपीएल खेलकर यूएई से लौटने के बाद बाउल्ट क्राइस्टचर्च में ही क्वारंटीन हैं। वह 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।

आइसोलेशन खत्म होने के बाद और पहले मैच की शुरुआत में काफी कम समय रह जाता है क्योंकि आइसोलेशन 26 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बोल्ट का फिजिकल फिटनेस साबित करना थोड़ा मुश्किल होगा।

बोल्ट ने कहा है कि पहले मुकाबले में उनका खेलना तय नहीं है और जहां तक उनकी अपनी बात है तो वह दिसम्बर में होने वाली टेस्ट सीरीज को टारगेट करके चल रहे हैं। टेस्ट सीरीज के मुकाबले हेमिल्टन और वेलिंग्टन में खेले जाने हैं।

आपको बता दें कि बोल्ट इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के शानदार प्रदर्शन किया था। बोल्ट के दमदार प्रदर्शन के बदौलत मुंबई की टीम पांचवी बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल