Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaitra Amavasya Upay: चैत्र अमावस्या के दिन कर लीजिए ये खास उपाय, दूर होगी हर समस्या, जीवन बन जाएगा खुशहाल

Chaitra Amavasya Upay: चैत्र अमावस्या के दिन कर लीजिए ये खास उपाय, दूर होगी हर समस्या, जीवन बन जाएगा खुशहाल

Written By: Vineeta Mandal Published : Mar 17, 2026 08:32 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 08:32 pm IST

Chaitra Amavasya 2026: अगर आप कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं तो चैत्र अमावस्या के दिन इन विशेष उपायों को जरूर करें। इन उपायों को करने से आपकी सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

चैत्र अमावस्या 2026- India TV Hindi
Image Source : PEXELS चैत्र अमावस्या 2026

Amavasya Upay: 18 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र महीने की श्राद्धादि की अमावस्या मनाई जाएगी और अमावस्या तिथि में सूर्योदय गुरुवार के दिन होगा।  लिहाजा स्नान-दान की अमावस्या 19 मार्च को मनाई जाएगी। चैत्र महीने की अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष में अमावस्या और शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा पड़ते हैं। शास्त्रों में इन दोनों का अलग-अलग महत्व बताया गया है। अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि अमावस्या को किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में। इन उपायों को करने जीवन में चल रही समस्त समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

- अगर जीवन में आपको किसी भी तरह की परेशानी है, तो उससे निजात पाने के लिए अमावस्या के दिन एक लाल रंग का मोटा धागा लेकर गले में पहनें और उसे अगले महीने की अमावस्या तक पहने रखें। आपको बता दें कि अगले महीने अमावस्या तिथि 17 अप्रैल को है। 17 अप्रैल को वह धागा अपने गले से निकालकर रात के समय घर से बाहर कहीं एकांत जगह पर गड्ढा खोदकर दबा दें।

- अगर आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैंठ जमाना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन एक खाली मटका लें, लेकिन ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब ढक्कन गिर न जाये, इसके लिए किसी कपड़े या धागे की सहायता से उस ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए, उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी न किसी बात को लेकर हमेशा खींचतान बनी रहती है, तो अमावस्या के दिन थोड़ा-सा दूध लेकर, उसमें एक चुटकी शक्कर मिलाकर किसी कुएं में डाल दें। अगर आपको घर के आस-पास कहीं कुआं न मिले तो घर के बाहर कच्ची मिट्टी में दूध डाल दें और उसके ऊपर थोड़ी-सी मिट्टी डाल दें।

- अगर आप अपने कार्यों की सफलता को लेकर बहुत ज्यादा घबराते हैं या जब तक आपका काम न बन जाये, तब तक आपको एक टेंशन-सी बनी रहती है, तो अमावस्या के दिन आपको अपनी माता से आशीर्वाद के रूप में एक मुट्ठी चावल प्राप्त करने चाहिए और उन्हें एक पोटली में बांधकर अपने पास संभालकर रखना चाहिए।

- अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो अमावस्या के दिन थोड़े-से राई के दाने हाथ में लेकर आधी रात को अपने घर के चौक में या घर की छत पर जाकर घड़ी कील विपरीत दिशा में तीन चक्कर काटें। इसके बाद थोड़-थोड़े राई के दाने चारों तरफ फेंक दें।

- अगर दूसरे लोग आपकी दिन-ब-दिन बढ़ती तरक्की को देखकर आपसे जलते हैं, आपकी पीठ पीछे दूसरे लोगों से बुराई करते हैं, लेकिन सामने से आपकी तारीफ करते हैं, तो ऐसे लोगों से पीछा छुड़ाने के लिए अमावस्या के दिन शाम के समय एक रोटी लेकर, उस पर सरसों का तेल डालकर दूसरी रोटी की सहायता से चुपड़ दें और तेल चुपड़ी दोनों रोटियों को काले कुत्ते को डाल दें। 

- अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं, जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो अमावस्या के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मंदिर में रख दें, बुझाएं नहीं।

- अगर आपके परिवार का कोई सदस्य कुछ दिनों से अस्वस्थ है या आप स्वयं बीमार हैं तो अमावस्या के दिन स्नान आदि के बाद अस्वस्थ व्यक्ति के पहने हुए कपड़े से एक धागा निकाल लें और उस धागे को रूई के साथ मिलाकर उसकी बत्ती बना लें। अब एक मिट्टी के दिये में सरसों का तेल डालकर, वह बाती लगा दें और हनुमान जी के मंदिर के बाहर वह दीपक जला दें। अगर हनुमान मंदिर जाना संभव न हो तो घर के बाहर ही जला दें। 

- अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं या पहले से और बेहतर करना चाहते है, तो अमावस्या के दिन आपको मंदिर या किसी धार्मिक स्थल में दूध का दान करना चाहिए और अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

- अगर आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस नहीं कर पा रहे हैं, या आपको हमेशा अपने करियर को लेकर कोई उलझन बनी रहती है तो अमावस्या के दिन आपको अपने गुरु का ध्यान करते हुये प्रणाम करना चाहिए। साथ ही संभव हो तो विद्या यंत्र धारण करना चाहिए।

- अगर आप अपने जीवन साथी की खुशियों को बरकरार रखना चाहते है या जीवनसाथी को उसके काम में सफलता दिलाना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन शाम के समय घर के बाहर पांच सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही संभव हो तो पांच लाल पुष्प भी रखे और भगवान से प्रार्थना करें। 

- अपना कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाने के लिए अमावस्या के दिन रात के समय मंदिर के दरवाजे बंद होने से पहले एक घी का दीपक जलाएं। अगर घर के बाहर मंदिर में नहीं जा सकते हैं, तो रात को सोने से पहले घर के मंदिर में ही घी का दीपक जलाएं। देखिये जो आप रोज़ शाम की पूजा के लिए दीपक जलाते हैं, वो दीपक अलग है, वो तो आपको जलाना ही है, लेकिन साथ ही रात को सोने से पहले एक और घी का दीपक आपको जलाना है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में 9 दिनों तक क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें नवरात्र व्रत के नियम

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा को क्या-क्या भोग लगाना चाहिए? नोट कर लें संपूर्ण भोग लिस्ट

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement