WTC के इतिहास में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
WTC के इतिहास में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, ये रहे टॉप 5 बल्लेबाज
डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मैच अभी नहीं चल रहे हैं, क्योंकि सभी टीमें कुछ दिन पहले तक टी20 विश्व कप खेल रही थीं। अब इंटरनेशनल मैच फिर से शुरू हुए हैं, लेकिन जल्द ही आईपीएल शुरू हो जाएगा। इस बीच आपको एक नजर इस पर डालना चाहिए कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
Published : Mar 17, 2026 05:15 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 12:17 pm IST
1/6Image Source : getty
डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मैच अभी नहीं चल रहे हैं, क्योंकि सभी टीमें कुछ दिन पहले तक टी20 विश्व कप खेल रही थीं। अब इंटरनेशनल मैच फिर से शुरू हुए हैं, लेकिन जल्द ही आईपीएल शुरू हो जाएगा, उस दौरान भी मैच काफी कम होंगे। इस बीच आपको एक नजर इस पर डालना चाहिए कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।
2/6Image Source : ap
डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट हैं। उन्होंने अब तक 74 मुकाबले खेलकर 6480 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। जो रूट ने 23 शतक और 22 अर्धशतक पूरे किए हैं। जहां एक ओर जो रूट छह हजार से अधिक रन बना चुके हैं, वहीं दूसरे नंबर के बल्लेबाज के पास पांच हजार रन भी पूरे नहीं हैं।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक स्टीव स्मिथ यहां दूसरे नंबर पर हैं। स्टीव स्मिथ ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिन यानी डब्ल्यूटीसी में अब तक 59 मैच खेलकर 4564 रन बनाने का काम किया है। उन्होंने 14 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। लाबुशेन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक 58 मैच खेलकर 4484 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 शतक और 24 अर्धशतक हैं। हालांकि अभी वे खेल से दूर हैं।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का नाम इस लिस्ट में नंबर चार पर आता है। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 57 मुकाबल खेलकर 3829 रन बनाए हैं। उन्होंने 11 शतक और 15 अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।
6/6Image Source : getty
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। स्टोक्स ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 62 मैच खेलकर 3800 रन बनाए हैं। स्टोक्स के नाम 8 शतक और 19 अर्धशतक हैं। जल्द ही जब टेस्ट मैचों का सिलसिला फिर से शुरू होगा, तब इस लिस्ट में निश्चित रूप से बदलाव आएगा।