1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL 2026 पर मंडराया खतरा! इस देश ने जारी की पाकिस्तान न जाने की चेतावनी

PSL 2026 पर मंडराया खतरा! इस देश ने जारी की पाकिस्तान न जाने की चेतावनी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 17, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 09:19 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से होगा। इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है, जिससे टूर्नामेंट पर खतरा मंडराने लगा है।

Pakistan Super League- India TV Hindi
पाकिस्तान सुपर लीग Image Source : AFP

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने टूर्नामेंट पर संकट खड़ा हो गया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पाकिस्तान के शहर पेशावर न जाने की सलाह दी गई है।

काबुल में हुए एयरस्ट्राइक में करीब 400 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान बार्डर पर हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इसके साथ ही ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष के चलते यात्रा में बाधाएं भी बढ़ी हैं, जिससे पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL पर असर पड़ता दिख रहा है। इस बीच कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैसे स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल PSL 2026 में खेलने वाले हैं। टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से सिर्फ दो दिन पहले शुरू हो रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार की चेतावनी

ऑस्ट्रेलियन मीडिया CODE स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति तो दी है, लेकिन उन्हें पेशावर से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है। पेशावर को डू नोट ट्रेवल (Do Not Travel) जोन में रखा गया है, क्योंकि यह शहर अफगानिस्तान सीमा के काफी करीब है और वहां खतरा ज्यादा है।

मैच पर मंडराया संकट

28 मार्च को पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी रेडर्स के बीच मुकाबला मरान खान क्रिकेट स्टेडियम  में होना है। दोनों टीमों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। आरोन हार्डी जल्मी के साथ हैं, जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क दूसरी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में इस मैच पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्राइवेट फ्लाइट्स के जरिए सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की गई है।

नहीं खेलेंगे कई अफगान खिलाड़ी

इससे पहले अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने PSL 2026 के लिए हुए पहले प्लेयर ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया था। मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी और फजलहक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया। PSL 2026 से पहले सुरक्षा और राजनीतिक तनाव ने टूर्नामेंट को मुश्किल स्थिति में ला खड़ा किया है। हालांकि, लीग की शुरुआत तय समय पर होनी है, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की पूरी भागीदारी अब भी सवालों के घेरे में है। अब नजर इस बात पर होगी कि क्या हालात सुधरते हैं या PSL को अपने शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:

भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 2 विकेट दूर, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे गेंदबाज

'वहां मेरा समय खत्म हो गया था', संजू सैमसन ने बताई राजस्थान से नाता तोड़ने की वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल