1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मारवाड़ की लहसुन और लाल मिर्च की चटनी के आगे सब्जी का स्वाद भी लगेगा फीका, महीनों तक कर सकते हैं स्टोर, नोट करें रेसिपी

मारवाड़ की लहसुन और लाल मिर्च की चटनी के आगे सब्जी का स्वाद भी लगेगा फीका, महीनों तक कर सकते हैं स्टोर, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 17, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 04:43 pm IST

How To Make Lahsun Aur Lal Mirch Ki Chutney: अगर आपको भी चटनी का स्वाद पसंद आता है तो आप एक बार राजस्थान की लहसुन और मिर्च की मशहूर चटनी भी ज़रूर बनाएं? नोट करें विधि

लहसुन और लाल मिर्च की चटनी - India TV Hindi
लहसुन और लाल मिर्च की चटनी Image Source : YOUTUBE - @KANAK'S KITCHEN

राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र की लहसुन और लाल मिर्च की चटनी (Red Chilli Garlic Chutney) अपने तीखे, चटपटे और दमदार स्वाद के लिए मशहूर है। इस चटनी की खासियत यह है कि इसे थोड़ी-सी मात्रा में भी खाया जाए तो साधारण दाल-रोटी, बाजरे की रोटी या पराठे का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। सूखी लाल मिर्च, ताज़े लहसुन और कुछ खास मसालों से तैयार होने वाली यह चटनी लंबे समय तक खराब नहीं होती, इसलिए इसे बनाकर महीनों तक स्टोर भी किया जा सकता है। अगर आप खाने में तीखा और देसी स्वाद पसंद करते हैं, तो मारवाड़ की यह खास चटनी आपकी थाली का स्वाद और भी लाजवाब बना देगी।

मारवाड़ लहसुन मिर्च की चटनी के लिए सामग्री:

लाल मिर्च 50 ग्राम, लहसुन आधा कप, आधा कप तेल , दो इन्च अदरक कटा हुआ ​, इमली दो चम्मच​, जीरा एक चम्मच​, नमक डेढ़ चम्मच​

कैसे बनाएं मारवाड़ की मशहूर लहसुन मिर्च की चटनी?

  • पहला स्टेप: लहसुन मिर्ची की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप,लहुसन को अच्छी तरह से छीलकर रख लें। 

  • दूसरा स्टेप:  अब, गैस ऑन करें और उसमें आधा कप तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें 50 ग्राम लाल मिर्च डालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब इस मिर्च को तीन से पांच मिनट तक भूनें। जब मिर्च तेल में भून जाए तब उसे निकालकर एक दूसरे बर्तन में रखें।

  • चौथा स्टेप: अब, इस तेल में छीले हुए लहुसन और अदरक को डालें। लहसुन और अदरक को तब तक भुनाना है जब तक वे सुनहरे न हो जाएं। 

  • पांचवा स्टेप: अब लहसुन और अदरक में दो चम्मच इमली​, एक चम्मच जीरा​ और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • छटवां स्टेप: जब ये सब अच्छी तरह पक जाएं तब गैस बंद कर दें। मिर्च सहित इन सभी सामग्रियों को एक मिक्सर जार में डालें।

  • सातवां सटेप:  इन सभी सामग्रियों को एकदम बारीक पीस लें। आपका लहसुन की चटनी बनकर तैयार है। इसे एक कंटेनर में निकालें। 

  • आठवां स्टेप: अगर आप इसको फ्रिज में रखते हैं तो पांच से छह महीने तक चल सकती है और अगर फ्रिज के बाहर रखते हैं तो एक महीने तक चल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल