1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद

Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 17, 2026 10:24 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 10:24 pm IST

Chaitra Amavasya 2026: अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो चैत्र अमावस्या के दिन इन चीजों का दान अवश्य करें। इन चीजों का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

चैत्र अमावस्या 2026- India TV Hindi
चैत्र अमावस्या 2026 Image Source : PEXELS

Chaitra Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करने से पुण्यकारी लाभ मिलते हैं। हर माह में आने वाली अमावस्या महत्वपूर्ण मानी जाती है। चैत्र माह में आने वाली अमावस्या भी अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इस साल चैत्र अमावस्या 19 मार्च को है। अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं कि चैत्र अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

चैत्र अमावस्या के दिन दान का महत्व

चैत्र अमावस्या के दिन दान का खास महत्व होता है। जरूरतमंदों को दान करने से धन-धान्य में बरकत होती है। इसके साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। चैत्र अमावस्या के दिन दान करने के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 19 मार्च 2026 को सुबह 5 बजकर 8 मिनट से सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 19 मार्च को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से सुबह 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

चैत्र अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान

  • अमावस्या के दिन काले तिल का जरूर दान करें।
  • अमावस्या के दिन गरीब को अन्न का दान करें।
  • अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को वस्त्र का भी दान करें।
  • अमावस्या के दिन सफेद चीजों का दान करना भी शुभ माना गया है।
  • पितरों का तर्पण करते समय दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके बैठें।

अमावस्या के दिन करें ये काम

  • अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जरूर जलाएं।
  • अमावस्या के दिन घर की दक्षिण दिशा में सरसों तेल का दीया जलाएं।
  • अमावस्या के दिन जल में काले तिल मिलाकर पूर्वजों का स्मरण करते जल अर्पित करें।
  • अमावस्या के दिन गंगा स्नान संभव नहीं है तो घर पर ही नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Gudi Padwa 2026: 19 मार्च को मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा, जानें शुभ मुहूर्त और ध्वज लगाने की सही दिशा

Chaitra Amavasya Upay: चैत्र अमावस्या के दिन कर लीजिए ये खास उपाय, दूर होगी हर समस्या, जीवन बन जाएगा खुशहाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।