1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. युद्ध के बीच कतर एयरवेज की भारत आईं पांच उड़ानें, कुल 1600 भारतीय लौटे स्वदेश, सभी ने ली राहत की सांस

युद्ध के बीच कतर एयरवेज की भारत आईं पांच उड़ानें, कुल 1600 भारतीय लौटे स्वदेश, सभी ने ली राहत की सांस

 Published : Mar 17, 2026 09:11 pm IST,  Updated : Mar 17, 2026 09:17 pm IST

युद्ध के बीच बड़ी संख्या में भारतीय मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। इन भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा रहा है। ऐसे में कतर एयरवेज कुल 9 उड़ानें भारत के लिए भर रहा है। इनसे सभी भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : AP

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते कई देशों की उड़ानें बाधित हैं। ऐसे में कतर एयरवेज ने आज भारत के लिए 5 उड़ानें संचालित कीं। इनमें दिल्ली के लिए दो उड़ानें और मुंबई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के लिए एक-एक उड़ान शामिल रहीं। कुल मिलाकर, आज कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1600 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे।

कतर एयरवेज की कुल 9 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान

युद्ध के चलते कतर का हवाई क्षेत्र काफी हद तक बंद है। इस दौरान कतर एयरवेज केवल सीमित, गैर-निर्धारित उड़ानें ही संचालित कर रहा है। कतर एयरवेज ने सोमवार से भारत के 9 जगहों के लिए उड़ानों की घोषणा की है। 

ऐसे की जा सकती है बुकिंग

कतर में फंसे भारतीयों और यात्रियों को पहले सलाह दी गई थी कि बुकिंग कतर एयरवेज की वेबसाइट, ऐप या ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से की जा सकती है। इसके साथ ही दोहा स्थित भारतीय दूतावास उन फंसे हुए भारतीय नागरिकों के लिए सऊदी अरब के अस्थायी ट्रांजिट वीजा की सुविधा देना जारी रखे हुए है, जो सलवा सीमा के रास्ते जमीनी मार्ग से सऊदी अरब होते हुए भारत की यात्रा करना चाहते हैं।

24X7 खुला है भारतीय दूतावास

दोहा स्थित भारतीय दूतावास आने वाले सप्ताह में सभी दिनों में कांसुलर सेवाओं, जिसमें पासपोर्ट जारी करना भी शामिल है। इन सबके लिए दूतावास अपना कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन, ईमेल और वॉट्सएप के साथ 24X7 आधार पर काम करना जारी रखे हुए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश