IPL 2026 में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के बजाय चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि CSK ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए संजू को अपनी टीम में शामिल किया, ताकि आने वाले सालों में वह एमएस धोनी की जगह ले सके। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि वह CSK के लिए सही विकल्प हैं। साथ ही उन्होंने धोनी को लेकर अहम सलाह भी दी।
एबी डिविलियर्स का मानना है कि धोनी को अब निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने के बजाय मिडिल ऑर्डर में आना चाहिए, ताकि वह टीम के लिए ज्यादा प्रभाव डाल सकें। उन्होंने कहा कि यह बहुत पेचीदा है। ब्रांड कई सालों में बनते हैं और CSK ने यह साम्राज्य कई सालों में MS धोनी के साथ बनाया है जो हमेशा वहां रहे हैं। जब आप CSK का जिक्र करते हैं, तो तुरंत धोनी का ख्याल आता है। उन्हें लगता है कि पिछले कुछ सालों में उनकी भूमिका सिर्फ इस ब्रांड को जितना संभव हो उतना मजबूत बनाए रखने की रही है। यही वजह है कि वह उन्हें आठ या नौ नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखते और वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाते, जैसा कि पिछले सीजन में हुआ। के आने का इंतजार करते रहे हैं। अगर धोनी खेलते हैं, तो वह चाहते हैं कि वह खुद पर ज्यादा दबाव डालें और बड़े मौकों को संभालने वाले खिलाड़ी बनें।
एबी ने यह भी साफ किया कि धोनी को सिर्फ ब्रांड वैल्यू के लिए खिलाना सही नहीं होगा। साथ ही उन्होंने संजू सैमसन को भविष्य का कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि धोनी के बाद संजू टीम की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद CSK का सामना पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की नजर इस सीजन अपने छठे खिताब पर लगी होगी।
यह भी पढ़ें:
भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 2 विकेट दूर, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले बनेंगे सिर्फ दूसरे गेंदबाज
'वहां मेरा समय खत्म हो गया था', संजू सैमसन ने बताई राजस्थान से नाता तोड़ने की वजह
संपादक की पसंद