1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो फर्जी पासपोर्ट के साथ पराग्वे में गिरफ्तार

ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो फर्जी पासपोर्ट के साथ पराग्वे में गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Mar 05, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 07:09 pm IST

ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रोबटरे एसिस को जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

ब्राजील के मशहूर...- India TV Hindi
ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो फर्जी पासपोर्ट के साथ पराग्वे में गिरफ्तार Image Source : GETTY IMAGES

असुसियोन (पराग्वे)| ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रोबटरे एसिस को जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रोनाल्डिन्हो और एसिस को असुसियोन में गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 39 साल के रोनाल्डिन्हो और एसिस (49) को राजधानी से 15 किलोमीटर दूर स्थित रेजार्ट याच एंड गोल्फ क्लब से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पराग्वे के आंतरिक मंत्री युस्लाइड्स असेवेडो ने कहा है कि वह रोनाल्डिन्हो का सम्मान करते हैं लेकिन कानून का सम्मान किया जाना चाहिए।

पराग्वे और ब्राजील की मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि गिफ्तारी के बाद से रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को होटल में ही नजरबंद रखा गया है। दोनों भाई बुधवार को ही पराग्वे पहुंचे थे। ये यहां एक चिल्ड्रेन चैरिटी कैम्पेन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान रोनाल्डिन्हो को अपने करियर पर आधारित किताब का भी प्रचार करना था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल