1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जाने अंतिम टेस्ट में मैक्लम ने बनाए कौन से 4 कीर्तिमान

जाने अंतिम टेस्ट में मैक्लम ने बनाए कौन से 4 कीर्तिमान

 Written By: IANS
 Published : Feb 22, 2016 06:49 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 06:49 pm IST

क्राइस्टचर्च: न्यूलीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने हागले ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में चार कीर्तिमान बना डाले हैं। मैक्लम का यह उनके करियर का अंतिम टेस्ट

brendon mccullum- India TV Hindi
brendon mccullum

क्राइस्टचर्च: न्यूलीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने हागले ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में चार कीर्तिमान बना डाले हैं। मैक्लम का यह उनके करियर का अंतिम टेस्ट मैच है।

1- 54 गेंदों पर सबसे तेज़ टेस्ट शतक

मैक्लम ने  के पहले दिन शनिवार को मात्र 54 गेंदों पर शतक लगाकर टेस्ट इतिहास के सबसे तेज़ शतक का रिकार्ड अपने नाम किया था।

पहले यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स के नाम था। रिचर्ड्स ने 30 साल पहले 56 गेंदों पर शतक लगाया था। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने भी 56 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा किया है।

2- अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान

पहली पारी में मैक्लम ने 145 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मैक्लम ने 25 रनों की पारी खेली। इस तरह वह इस मैच में कुल 170 रन बनाने में सफल रहे। मैक्लम अब अपने अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के कार्ल नुन्स के नाम था। नुन्स ने 1929-30 में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर कप्तान किंग्सटन में अपना अंतिम टेस्ट खेलते हुए 158 रन बनाए थे। नुन्स ने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 92 रनों की पारी खेली थी।

3- बतौर कप्तान अंतिम टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले कप्तान

इसके अलावा मैक्लम अपने बतौर कप्तान अपना अंतिम टेस्ट खेलते हुए शतक लगाने वाले टेस्ट इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं।

4- अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज़

यही नहीं, मैक्लम अंतिम टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन (170) बनाने वाले कीवी बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल