1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सावधान टीम इंडिया! टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने 2 दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा

सावधान टीम इंडिया! टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने 2 दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2019 09:27 am IST,  Updated : Aug 17, 2019 09:27 am IST

वेस्टइंडीज के दो पूर्व कप्तान ब्रायन लारा और रामनरेश सरवन भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।

सावधान टीम इंडिया!...- India TV Hindi
सावधान टीम इंडिया! टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने 2 दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा Image Source : GETTY IMAGES

एंटिगा| वेस्टइंडीज के दो पूर्व कप्तान ब्रायन लारा और रामनरेश सरवन भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। दिग्गज लारा यहां होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम की प्री-सीरीज कैम्प के साथ जुड़ेंगे।

इस दौरान वह 13 सदस्यीय टीम के साथ अपने अनुभव और खेल के प्रति अपने ज्ञान को साझा करेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 22 से 26 अगस्त तक और दूसरा 30 अगस्त से तीन सितंबर तक खेला जाएगा। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के निदेशक, जिमी एडम्स, लारा और सरवन के टीम के खिलाड़ियों की मदद करने से खुश हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास टीम में कुछ अच्छे युवा बल्लेबाज हैं, जिनका मानना है कि वे वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य बनेंगे। हमने इस साल के शुरू में जब इंग्लैंड को हराया था तो हमें इसके अच्छे संकेत मिले थे।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल