1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Vs Australia:भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 309 रनों का लक्ष्य

India Vs Australia:भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 309 रनों का लक्ष्य

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2016 08:31 am IST,  Updated : Jan 15, 2016 02:59 pm IST

ब्रिस्बेन: वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने है। यह मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले का फैसला किया है। इससे पहले पर्थ में

india australia match- India TV Hindi
india australia match

ब्रिस्बेन: भारत ने ब्रिस्बेन क्रिकेट मैदान (बाका) पर शुक्रवार को खेले जा रहे पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया के सामने 309 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए। रोहित के अलावा विराट कोहली ने 59 रन और अंजिक्य रहाणे ने 89 रनों का योगदान किया।

रोहित ने अपने करियर का 10वां शतक लगया। यह उनका इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने पहले एकदिवसीय मैच में भी 171 रनों की पारी खेली थी।

आस्ट्रेलिया की तरफ से जेम्स फॉल्कनर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि जोएल पेरिस, जॉन हेस्टिंग्स और स्कॉट बोलैंड को एक-एक विकेट मिला। भारत के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) की उम्दा पारियों की मदद से 3 विकेट पर 309 रन बनाए।

जवाब में खेलते हुए आस्ट्रेलिया ने अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले स्मिथ और बेले के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 242 रनों की रिकार्ड साझेदारी की बदौलत 49.2 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे बरिंदर सरन ने तीन और रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए।

पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल