1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्राड ने बेंगलुरू की पिच को औसत से निम्न श्रेणी की करार दिया

ब्राड ने बेंगलुरू की पिच को औसत से निम्न श्रेणी की करार दिया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2017 10:36 am IST,  Updated : Mar 15, 2017 10:36 am IST

नयी दिल्ली: मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पिच को औसत से निम्न श्रेणी की करार दिया। इससे पहले वह

Banglore pitch- India TV Hindi
Banglore pitch

नयी दिल्ली: मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पिच को औसत से निम्न श्रेणी की करार दिया। इससे पहले वह पुणे की पिच को खराब बता चुके थे। 

भारत ने पुणे टेस्ट 333 रन से गंवाने के बाद बेंगलुरू टेस्ट 75 रन से जीता था। तीसरा मैच गुरूवार से रांची में शुरू होगा। 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ब्राड ने पिच को औसत से निम्न श्रेणी की करार दिया जबकि आउटफील्ड को बहुत अच्छी बताया। रिपोर्ट के अनुसार ब्राड ने इस आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है कि पिच में असमान उछाल थी। 

इसके अनुसार, औसत से निम्न श्रेणी की रेटिंग बीसीसीआई के लिये थोड़ा शर्मिंदगी का कारण हो सकती है लेकिन इसके लिये उसे किसी तरह का जुर्माना नहीं भरना होगा। इसे खराब या खेलने के योग्य नहीं से बेहतर माना जाता है जिनके लिये आईसीसी भारी जुर्माना लगा सकती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल