1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बटलर के शतक से इंग्लैंड ने साउथ अफ़्रीका को हराया

बटलर के शतक से इंग्लैंड ने साउथ अफ़्रीका को हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2016 11:29 am IST,  Updated : Feb 04, 2016 03:00 pm IST

ब्लोइमफोंटीन: जोस बटलर के शतक की मदद से इंग्लैंड ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस प्रणाली के अनुसार वनडे क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में 39 रन से हराया। बटलर की 105

jose buttler- India TV Hindi
jose buttler

ब्लोइमफोंटीन: जोस बटलर के शतक की मदद से इंग्लैंड ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस प्रणाली के अनुसार वनडे क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में 39 रन से हराया।

बटलर की 105 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। जवाब में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी काक ने 96 गेंदों में 138 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई। उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 33.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 250 रन था।

टेस्ट टीम से पबाहर किए गए बटलर ने वनडे में अपना शानदार फ़ार्म जारी रखते हुए शतक लगा दिया। यही नहीं उन्होंने बाउंड्री पर खडतनार बल्लेबाज़ एबी जिविलियर्स का ग़ज़ब का कैच भी पकड़ा।

399 का पीछा करते हुए क्विंटन डिकॉक अविजित शतक लगाकर टीम को जिताने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तबी बारिश हो गई।

बारिश से खेल रुकने के वक्त साउथ अफ़्रीका ने 33.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 250 रन बना लिए थे।

बटलर ने इसके पहले दुबई में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 46 बॉल में सेंचुरी मारी थी।

विश्व कप के बाद से इंग्लैंड की वनडे टीम में कमाल का बदलाव आया है। उसने पिछले 15 मैच में पांच बार 350 से ज़्यादा का स्कोर किया है। इसके पहले उसने 645 मैच में सिर्फ दो बार 350 का आंकड़ा पार किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल