1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर को आराम, बेयर्सटो बुलाए गए

इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर को आराम, बेयर्सटो बुलाए गए

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2015 02:21 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 02:23 pm IST

लंदन: खराब फार्म से गुजर रहे इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर को आस्ट्रेलिया के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए आराम दिया गया है। उनके स्थान पर जानी

इंग्लैंड के विकेटकीपर...- India TV Hindi
इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर को आराम, बेयर्सटो बुलाए गए

लंदन: खराब फार्म से गुजर रहे इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर को आस्ट्रेलिया के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए आराम दिया गया है। उनके स्थान पर जानी बेयर्सटो को टीम में शामिल किया गया है।

बटलर की विकेटकीपिंग अच्छी रही है और उसमें लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर वह प्रभावित नहीं कर सके हैं। एशेज सीरीज में बटलर ने 15 के औसत से 122 रन बनाए और लॉर्ड्स एकदिवसीय मुकाबले में तीन गेंदों का सामना कर शून्य पर आउट हुए।

पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 0-2 से पीछे है। अब जबकि बेयर्सटो की वापसी हुई है, टीम में ओल्ड ट्रॉफर्ड में मंगलवार को होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच में कम से एक बदलाव अनिवार्य है।

साथ ही इंग्लिश टीम गेंदबाजी में विविधता के लिए अपने दो ऑफ स्पिन गेंदबाजों-डेविड विले और रीस टोपले में से किसी एक को खिलाने पर विचार कर सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल