1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत

सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 20, 2020 05:37 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 05:47 pm IST

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने शनिवार को अपने सचिव स्नेहाशीष गांगुली के कोरोनोवायरस से संक्रमित होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बिल्कुल ठीक हैं।

सौरव गांगुली के बड़े...- India TV Hindi
सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत Image Source : CAB MEDIA

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने शनिवार को अपने सचिव स्नेहाशीष गांगुली के कोरोनोवायरस से संक्रमित होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बिल्कुल ठीक हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने अपने बयान में कहा, "यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सीएबी सचिव स्नेहाशीष गांगुली के कोरोना संक्रमण को लेकर जो भी खबरे चल रही हैं वह गलत हैं। स्नेहाशीष बिल्कुल ठीक हैं।"

स्नेहाशीष ने अपने बयान में कहा, "मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और रोजाना कार्यालय जा रहा हूं। मेरी बीमारी के बारे में जो भी खबरें चल रही है, वो बेबुनियाद हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस तरह की झूठी खबरों पर अब विराम लग जाएगा।"

इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के परिवार के कुछ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि स्नेहाशीष गांगुली पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई हैं और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) में सचिव के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इस बीच, CAB ने हाल ही में U-19 महिला क्रिकेटरों के लिए योगा इंस्ट्रक्टर सुमन भट की देखरेख में एक पावर योगा वेबिनार की व्यवस्था की। साथ ही सीएबी ने स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर जिले, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सभी क्रिकेट टूर्नामेंट बंद करने का भी फैसला किया। CAB ने जिलों और विश्वविद्यालयों को भी सलाह दी है कि वे तब तक क्रिकेट अभ्यास या ऑन-ग्राउंड प्रशिक्षण फिर से शुरू न करें जब तक कि एसओपी तैयार नहीं कर ली जाती।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल