1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चयन होने पर किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी को तैयार: हार्दिक पंड्या

चयन होने पर किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी को तैयार: हार्दिक पंड्या

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2017 07:25 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 07:25 pm IST

नयी दिल्ली: टेस्ट पदार्पण का इंतजार कर रहे आलराउंडर हार्दिक पंड्या को भरोसा है कि पांच दिवसीय प्रारूप में मौका मिलने पर वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। आस्ट्रेलिया

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya

नयी दिल्ली: टेस्ट पदार्पण का इंतजार कर रहे आलराउंडर हार्दिक पंड्या को भरोसा है कि पांच दिवसीय प्रारूप में मौका मिलने पर वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सिरीज़ पहले दो टेस्ट के लिए हार्दिक भारतीय टीम में शामिल हैं। 

हार्दिक ने पीटीआई से कहा, मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। जहां तक बल्लेबाजी क्रम का सवाल है तो मेरी कोई प्राथमिकता नहीं है। छठे नंबर, सातवें नंबर, जब भी मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा मैं किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार हूं जहां टीम प्रबंधन चाहता है कि मैं खेलूं। 

हार्दिक ने करनैल सिंह स्टेडियम की असमान गति वाली पिच पर काफी अच्छी गति के साथ गेंदबाजी की और इस दौरान उनकी कई गेंद काफी तेज उछाल के साथ निकली। 

उन्होंने कहा, इस सत्र में मैं अधिक फिट और मजबूत हूं और यह मेरी गेंदबाज़ी में दिख रहा है। मेरी गति में कुछ इज़ाफा हुआ है और साथ ही मैंने विविधता पर काम किया है। मेरी गेंदबाजी मुझे आश्वस्त करती है। मुझे टीम प्रबंधन और भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ का काफी समर्थन मिल रहा है। 

हार्दिक अब बेंगलुरू में दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इस युवा आलराउंडर को टीम प्रबंधन ने विजय हजारे ट्राफी के कुछ मैच खेलने के लिए रिलीज किया था जहां उन्हें मिश्रित सफलता मिली। उन्होंने तीन मैचों में पांच विकेट चटकाए लेकिन सिर्फ 20 रन बना पाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल