1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल के आखिर में मिली डेविड वॉर्नर को अच्छी खबर, तीसरे बच्चे के पिता बनेंगे

साल के आखिर में मिली डेविड वॉर्नर को अच्छी खबर, तीसरे बच्चे के पिता बनेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2019 11:09 am IST,  Updated : Jan 01, 2019 11:09 am IST

इससे पहले साल के शुरू में वॉर्नर के गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद उनका गर्भपात हो गया था। 

अपने परिवार के साथ...- India TV Hindi
अपने परिवार के साथ डेविड वॉर्नर

सिडनी: बैन झेल रहे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की पत्नी ने खुलासा किया है कि वह गर्भवती हैं। इससे पहले साल के शुरू में वॉर्नर के गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद उनका गर्भपात हो गया था। कैंडाइस वॉर्नर ने सोमवार की शाम को ट्विटर पर यह घोषणा की और इस तरह से परेशानियों से भरे 2018 का अंत सुखद समाचार से किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने इस साल हमारे लिए प्यार और सहयोग बनाये रखा। हम बेहद खुशी के साथ यह खबर आप तक शेयर करना चाहते हैं कि साल 2019 में चार सदस्यों के हमारे परिवार में पांचवां सदस्य आएगा।’’ 

वॉर्नर के अभी दो बच्चे इवी माइ और इंडी राइ हैं। कैंडाइस वॉर्नर ने मई में खुलासा किया था कि उनके पति पर एक साल का प्रतिबंध लगने और सिडनी में उनके संवाददाता सम्मेलन के एक हफ्ते बाद उनका गर्भपात हो गया था। 

वॉर्नर तथा पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल