1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैमुअल्स को दबाव में नहीं डालना चाहता था: ब्रेथवेट

सैमुअल्स को दबाव में नहीं डालना चाहता था: ब्रेथवेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2016 07:19 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 07:19 pm IST

विश्व टी20 में वेस्टइंडीज की खिताबी जीत के नायक कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि उन्होंने छक्के जड़ने का जोखिम उठाया क्योंकि वह तनाव की स्थिति में यह मुश्किल काम मार्लन सैमुअल्स के लिए नहीं छोड़ना चाहते थे।

carlos brathwaite- India TV Hindi
carlos brathwaite

कोलकाता: विश्व टी20 में वेस्टइंडीज की खिताबी जीत के नायक कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि उन्होंने छक्के जड़ने का जोखिम उठाया क्योंकि वह तनाव की स्थिति में यह मुश्किल काम मार्लन सैमुअल्स के लिए नहीं छोड़ना चाहते थे। ब्रेथवेट ने टीम की चार विकेट की जीत के दौरान बेन स्टोक्स पर लगातार चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर जीत दिलाई।

ब्रेथवेट ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह थोड़ा तनाव भरा था, मैंने सिर्फ एकाग्र रहने का प्रयास किया, गेंद को देखा और मार्लन के ऊपर से दबाव कम किया। एक रन लेकर यह सब उससे करने की उम्मीद करना काफी कड़ा था। मुझे जिम्मेदारी उठाते हुए कुछ बाउंड्री जड़नी थी जो भाग्य से मैंने किया, वेस्टइंडीज के लोगों के लिए ट्राफी स्वदेश लेकर जाने के लिए भगवान को धन्यवाद। इस बल्लेबाज ने कहा कि भले ही एक रन बनाकर काम चल सकता था लेकिन चौथा छक्का जड़ना सही फैसला था।

ब्रेथवेट ने कहा, ऐसे हालात में आप संभवत: एक रन लेने की कोशिश करते, कोई रन आउट हो जाता, इसके बाद एक और अच्छी गेंद फेंकी जाती और हमें शायद सुपर ओवर खेलना पड़ता। मैंने सिर्फ गेंद को उठाकर मारने का सोचा, भाग्य से यह छक्के के लिए गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल