1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुश्किल में घिरे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, कई धाराओं में केस दर्ज

मुश्किल में घिरे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, कई धाराओं में केस दर्ज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 22, 2018 01:26 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 12:50 pm IST

हार्दिक पंड्या फिलहाल आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी करने के मामले में पंड्या पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जोधपुर की एक अनुसूचित जाति-जनजाति अदालत ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। खबरों की मानें तो डीआर मेघवाल की याचिका के बाद पंड्या पर ये कार्यवाही की गई है। पंड्या पर 124-क, 153-क, 295-क, 505, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पंड्या पर आरोप है कि उन्होंने आंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे की कई लोगों की भावनाएं आहत हो सकती थीं। मेघवाल के मुताबिक पंड्या ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कौन आंबेडकर? वो व्यक्ति जिन्होंने देश के संविधान का ड्राफ्ट तैयार किया था या फिर वो जिन्होंने देश को आरक्षण नाम की बीमारी दे दी। मेघवाल के मुताबिक पंड्या ने ऐसी टिप्पणी कर संविधान का तो अपमान किया ही है इसके अलावा उन्होंने दलित समुदाय की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है।

आपको बता दें कि फिलहाल पंड्या आईपीएल की तैयारियों में बिजी हैं। पंड्या मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और हर बार की तरह इस बार भी वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक होंगे। पंड्या ऑलराउंडर के रूप में अपनी टीम को कई मैच जिता चुके हैं। पंड्या ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 37 मैचों में 21.36 के औसत और 142.45 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं। पंड्या का बेस्ट स्कोर 61* रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इतने ही मैचों में 54.20 के औसत और 9.08 के एकॉनमी से 10 विकेट हासिल किए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।