1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफ़ी: जाने क्यों इन खिलाड़ियों का नहीं मिला इंग्लैंड का टिकट

चैंपियंस ट्रॉफ़ी: जाने क्यों इन खिलाड़ियों का नहीं मिला इंग्लैंड का टिकट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 08, 2017 07:06 pm IST,  Updated : May 08, 2017 07:06 pm IST

BCCI की चयन समिति ने आज चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिये टीम इंडिया की घोषणा की है। इनमें ज़्यादातर नाम तो ऐसे हैं जिनके चयन को लेकर कोई शक़-ओ-शुबह नहीं था लेकिन कुछ नाम ऐसे ज़रुर हैं जिनकी ग़ैरमौजूदगी ने लोगों के कुछ हद तक हैरान किया।

Kuldeep, Pant, kartik, Thakur- India TV Hindi
Kuldeep, Pant, kartik, Thakur

BCCI की चयन समिति ने आज चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिये टीम इंडिया की घोषणा की है। इनमें ज़्यादातर नाम तो ऐसे हैं जिनके चयन को लेकर कोई शक़-ओ-शुबह नहीं था लेकिन कुछ नाम ऐसे ज़रुर हैं जिनकी ग़ैरमौजूदगी ने लोगों के कुछ हद तक हैरान किया। इनमें ये वो नाम हैं जिन्होंने IPL 2017 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रबावित किया है। हां, ये बात अलग है कि IPL में 20 ओवर का मैच होता है जबकि चैंपियंस ट्रॉफ़ी में वनडे मैच होते हैं यानी खेल 50 ओवर का होता है। लेकिन खेल का ये प्रारुप (वनडे) भी कमोबेश टी20 की तरह ही होता है जहां बल्लेबाज़ ग़ैरपारंपरिक शॉट खेलकर रन बटोरने की कोशिश करता है।

बहरहाल, गुजरात लॉयंस के कप्तान रैना और कोलकता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर दो ऐसे नाम हैं जिनके प्रदर्शन की एकदम अनदेखी की गई। रैना की टीम भले ही प्रतियोगिता के मुहाने पर खड़ी हो लेकिन ख़ुद उन्होंने ढेर सारे रन बनाए हैं। वह 434 रन के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं। वहीं गंभीर भी 425 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

एमएसके प्रसाद की अगुआई वाले चयन पैनल के अनुसार जिन खिलाडि़यों के नाम पर गंभीरता से विचार किया गया उनमें कुलदीप यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, शारदुल ठाकुर और सुरेश रैना शामिल हैं। कुलदीप के साथ इन चारों को स्टैंडबाई में रखा गया है। 

प्रसाद ने स्पष्ट किया कि आईपीएल शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट है लेकिन 50 ओवर के टूर्नामेंट में टीम के चयन के लिए यह एकमात्र पात्रता नहीं है। प्रसाद ने कहा, हम आईपीएल का सम्मान करते हैं लेकिन लंबे प्रारूप में हमें इंग्लैंड के हालात पर भी विचार करना होगा जहां हम खेल रहे हैं। इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के लिए सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि पिछले एक साल के प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है। 

कुलदीप यादव

ऑस्ट्रेलिया के साथ हाल ही में एकमात्र टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव ने कोलकतता के लिए 10 मैचों में 8.02 की औसत से 9 विकेट लिए हैं। 2/25 उनका अब तक का बेस्ट शो रहा है।

रिषभ पंत

पंत ने IPL 2017 में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए अभी तक 11 मैचों में 25.54 की औसत से 281 रन बनाए हैं। उनकी 97 रन की पारी यादगार पारी रहेगी। ये वो पारी थी जिसे देखकर क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर तक ने कहा कि उन्होंने IPL में अब तक ऐसी बल्लेबाज़ी नहीं देखी।

दिनेश कार्तिक

कार्तिक ने भी गुजरात के लिए 12 मैचों में 40.12 की औसत से 321 रन बनाए हैं। 65    उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। वह विकेट कीपर हैं।

शारदुल ठाकुर

पुणे के ठाकुर ने 8 मैचों में 8.62 के इकॉनॉमी के रेट से पांच विकेट लिए हैं। 3/35 उनका अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।