1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्राफी का दावेदार नहीं माना जाना हमारे लिए अच्छा: मैथ्यूज

चैंपियंस ट्राफी का दावेदार नहीं माना जाना हमारे लिए अच्छा: मैथ्यूज

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2017 06:41 pm IST,  Updated : May 26, 2017 06:41 pm IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीयक्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उनकी टीम को दावेदार नहीं माना जाना से उनकी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Angelo Mathews- India TV Hindi
Angelo Mathews

लंदन: श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीयक्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उनकी टीम को दावेदार नहीं माना जाना से उनकी टीम को कोई फर्क नहीं पड़ता। श्रीलंका टीम को पूल-बी में भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल किया गया है। 

श्रीलंका 2002 में भारत के साथ संयुक्त रूप से विजेता बना था। 2013 में टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यूज ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी टीम को इस ट्रॉफी का दावेदार नहीं माना जा रहा है लेकिन उन्होंने यह आत्मविश्वास जताया कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की क्षमता रखती है। 

मैथ्यूज ने कहा, "सभी टीमें एकसमान हैं। सही है कि पिछले कुछ माह में हमारी कमियां सामने आई हैं। कोई भी हमें खिताब का दावेदार नहीं मान रहा है। लेकिन, यह अच्छा ही है कि हमें टूर्नामेंट में बहुत क्षमतावान टीम नहीं माना जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "हम आश्वस्त हैं और हमने इस टूर्नामेंट के लिए शानदार तरीके से तैयारी कर रखी है। जो टीम कम गलतियां करेगी, वह ही जीतेगी। ये इंग्लैंड भी हो सकती है, हम भी हो सकते हैं या कोई अन्य टीम भी।"

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत इंग्लैंड में एक जून से हो रही है और श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल